देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्‍या में लगातार गिरावट का रुख जारी है, आज यह आंकड़ा 2.77 लाख हो गया है


सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक हुए रोगियों की संख्‍या 95 लाख से अधिक हो गई है देश में प्रति 10 लाख व्‍यक्तियों पर कोविड मामलों की संख्‍या और प्रति 10 लाख आबादी पर मृत्‍यु की संख्‍या विश्‍व में सबसे कम है

भारत में कुल सक्रिय मामलों में गिरावट का रुख लगातार जारी है। देश में आज सक्रिय मामलों की संख्‍या 2,77,301 हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्‍सेदारी घटकर 2.72 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या में 1,389 मामलों की गिरावट दर्ज हुई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001T77B.jpg

एक महीने से अधिक समय से रोजाना नये मामलों की तुलना में दैनिक ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या अधिक चल रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 20,021 लोग कोविड से पॉजिटिव पाए गए। इसी अवधि के दौरान 21,131 नये मरीज ठीक हुए हैं। इस प्रकार सक्रिय मामलों की संख्‍या में कमी दर्ज हुई है।   

कोविड से ठीक हुए मरीजों की संख्‍या अब बढ़कर लगभग 98 लाख (97,82,669) हो गई है। रिकवरी दर भी अब बढ़कर 95.83 प्रतिशत हो गई है। ठीक हुए मरीजों की संख्‍या और सक्रिय मामलों में अंतर लगातार बढ़ते हुए आज 95 लाख (95,05,368) हो गया है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0027JKL.jpg

वैश्विक रूप से अगर तुलना की जाए, तो प्रति 10 लाख आबादी पर देश में कोविड मामलों की संख्‍या दुनिया में सबसे कम (7,397) है। वैश्विक औसत 10,149 है। रूस, इंग्‍लैंड, इटली, ब्राजील, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों में प्रति 10 लाख आबादी पर कोविड मामलों की संख्‍या बहुत अधिक है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0038LJY.jpg

72.99 प्रतिशत नये ठीक हुए मरीज 10 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं।

केरल में एक दिन में सबसे अधिक रोगी ठीक हुए हैं। केरल में जहां 3,463 नये मरीज ठीक हुए हैं, महाराष्‍ट्र और पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 2,124 और 1,740 नये मरीज ठीक हुए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004Z7SU.jpg

79.61 प्रतिशत नये मामले 10 राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में 4,905 दैनिक नये मामले दर्ज हुए हैं। यह संख्‍या सबसे अधिक है। इसके बाद महाराष्‍ट्र और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 3,314 और 1,435 नये मामले दर्ज हुए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005E1IT.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान 279 लोगों ने जान गंवाई है।

दैनिक मौत के 80.29 प्रतिशत मामले 10 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से सम्‍बन्धित हैं। महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक (66) मौत दर्ज हुई। इसके पश्‍चात पश्चिम बंगाल और केरल में कोविड के कारण क्रमश: 29 और 25 मरीजों की मौत हुई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006J35M.jpg

देश में रोजाना होने वाली मरीजों की मौत में लगातार गिरावट हो रही है। भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर मृत्‍यु दर 107 है, जो दुनिया में सबसे कम है, ज‍बकि वैश्विक औसत 224 है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007OIN6.jpg

***

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !