श्री राम रथ यात्रा पहुंची गरियाबंद, जिले में हुआ भव्य स्वागत जनप्रतिनिधि हुए शामिल









 छुरा गरियाबंद

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़

रिपोर्टर-रामकुमार यादव

संपर्क-9009867006


गरियाबंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर व पुलिस अधीक्षक  भोजराज पटेल  बाईक चलाकर की रैली में। हुए शामिल


_रामरथ के दर्शन हेतु लोग हुए आतुर , फूल मालाओं से भव्य स्वागत जगह-जगह हुआ_

_आरती और अभिनंदन मिट्टी व ध्वज को लेकर रैली नयापारा से चंदखुरी के लिए हुई रवाना_


गरियाबंद :- श्री राम रथ आज सुबह राजिम के श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर से जैसे ही नयापारा के लिए रवाना हुई पूरा वातावरण राममय हो उठा। जय श्री राम के उद्घोष के साथ मौहोल गुंजायमान हो गया। स्थानीय नागरिक रामरथ के एक झलक पाने आतुर हो रहे थे। 300 से ज्यादा बाईक सवार रामरथ के आगे-आगे चल रहे थे। सुमधुर राम भक्ति से ओतप्रोत और अध्यात्मिक मौहोल में रामरथ राजिम से नयापारा की ओर बढ़ने लगी। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर,  पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री स्मृति ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने हरी झण्डी दिखाकर रथ को रवाना किया।


श्री रामरथ विश्वकर्मा मंदिर होते हुए पंडित सुंदरलाल शर्मा चैक पहुंची, जहां लोगों ने अभिभूत होकर स्वागत किया। राम रथ में भगवान रामचन्द्र, माता जानकी और भ्राता लक्ष्मण की मूरत देखकर लोग भावनाओं में बहते दिखे। जैसे ही रैली सुंदरलाल शर्मा चैक होकर नयापारा पुल पहुंची वहां बिहान की महिला समूहों ने फूलों की वर्षा कर अभिनंदन किया। इस दौरान बाईक सवारों ने रथ यात्रा की अगुवाई की।


बाईक रैली के नयापारा में प्रवेश करने पर अभनपुर विधायक श्री धनेंद्र साहू, नगरपालिका अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी, सीईओ जिला पंचायत डॉ गौरव कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने पुष्प वर्षा एवं कलश धारण करके राम धुन के बीच रामरथ की अगवानी की और आयोजन स्थल पर रामायण पाठ एवं भजन गुंजते रहे।


बुधवार को रात्रि 9 बजे रामरथ लोमश ऋषि आश्रम पहुंचा

आतिशबाजी और फूलों की वर्षा से भगवान श्रीराम रथ का भव्य स्वागत किया गया।


धमतरी कलेक्टर श्री मौर्य ने सौपा गरियाबंद कलेक्टर श्री क्षीरसागर को रामध्वज,मिट्टी और रामचरित मानस


सुकमा के रामाराम से 14 दिसम्बर को निकली राम रथ तीसरे दिन बुधवार को लगभग रात सवा नौ बजे लोमश ऋषि आश्रम पहुंचा । रामरथ यहां पहुंचने पर फूलों से और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर धमतरी श्री जय प्रकाश मौर्य ने गरियाबंद जिले के कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर को ध्वजा, मिट्टी और रामचरित मानस ग्रन्थ सौंपा।


इस अवसर पर दोनो जिलों के पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ अधिकारी,साधु और गणमान्य नागरिक और आम जनता मौजूद थे।तत्पश्चात रामरथ और बाइक रैली सोमवारी बाजार नवापारा पुल होते हुए श्यामाचरण चैक पहुंची जहां राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल ने विधिवत पूजा अर्चना कर रथ का आत्मीय स्वागत किया,यहां भी फूलों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !