पाली : दी ब्लू ब्रिगेड स्वमसेवकों लाफा को ग्राम नगोई में कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा ,जिला संगठक वाय के तिवारी का आवश्यक दिशानिर्देश ,मार्गदर्शन कार्यक्रम

 



**छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज पाली से चैतराम केवट की रिपोर्ट **

कोरबा(पाली):-यूनिसेफ द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम दी ब्लू ब्रिगेड बच्चों के लिए स्वयं सेवा के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाफा के स्वयंसेवकों द्वारा  प्राचार्य जी पी बंजारे के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी महाबीर प्रसाद  चंद्रा के मार्गदर्शन में ग्राम नगोई, दादर, 84 मुड़ा, गोंदलिहा पारा, बंनबाँधापारा ,लाफा में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण,  चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 ,राशन सामग्री वितरण आदि कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराने हेतु ब्लू ब्रिगेड स्वयंसेवकों द्वारा संपादित किया जा रहा है ,आगामी 19 दिसंबर2020 को ग्राम नगोई लाफा में आयोजित यूनिसेफ द्वारा होने वाले  वीडियो ग्राफी कार्यक्रम के पूर्व कार्यक्रम की तैयारी का निरीक्षण, कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर,, जिला संगठक वाई के तिवारी जिला कोरबा का आवश्यक दिशा निर्देश, मार्गदर्शन, सुझाव प्राप्त हुआ ,ताकि शनिवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का बेहतर ढंग से स्वयंसेवकों के द्वारा प्रस्तुत किया जा सके इस अवसर पर सिन्हा सर ने स्वयंसेवकों को बच्चों में कुपोषण की समस्या से निजात दिलाने में पोषण अभियान पर जोर दिया, तो जिला संगठक वाई के तिवारी जी ने उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए दैनिक योग, आसन ,व्यायाम, प्राणायाम व संतुलित आहार व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा 


इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक जय प्रकाश पटेल, पूजा गुप्ता ,पुष्पा साहू कमला नेहरू महाविद्यालय की उपस्थिति रहा, सफल आयोजन कराने में स्वयंसेवक प्रीति ,दिनेश ,गौसिया ,अंजलि, जयमंगला, दीपेश, आकृति, प्रवीना,एसवर्णी, विनोद ,मनराज आदि का सराहनीय सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी महाबीर प्रसाद चंद्रा ने किया।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !