गरियाबंद/फिंगेश्वर--छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक, स्वर सम्राट भजन गायक दुकालु यादव जी माँ घटारानी के दरबार पहुंच कर आशीर्वाद लिया।दुकालू यादव जी का फाग गीत जल्द ही आने वाला है उन्होंने छत्तीसगढ़ी में बहुत से भजन जस गीत गाऐ है।
ए मोर दाई जतमाई वो,तोर मया के घटा बगर गे छत्तीसगढ़ में घटारानी आदि बहुत सारे लोकप्रिय गीत स्वर सम्राट दुकालु यादव ने गाऐ जो छत्तीसगढ़ के लोगों को बहुत पसंद आये। और बहुत ही लोकप्रिय रहा है।
स्वर सम्राट दुकालु यादव जी ने बताया कोरोनावायरस संक्रमण के चलते वह मंचों में बहुत कम प्रस्तुति दे रहे हैं।
उन्होंने आकाशवाणी रायपुर लोकरजनी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने की बात कही क्योंकि आल इंडिया रेडियो की पहुंच अन्य माध्यमों से बेहतर है।
उन्होंने बताया कार्यक्रम की मंचों प्रस्तुति देने के लिए बहुत से स्थानों पर बुलाया जा रहा है कोरोनावायरस संक्रमण के चलते हम कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए नहीं जा पा रहें हैं।
पंच राम मिरझा आकाशवाणी रायपुर कलाकार के बाद दुसरा जश गीत गायक हैं स्वर सम्राट दुकालु यादव छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थल घटारानी में उनके चाहने वालों में बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना और बधाई दी है आने वाले गीतों की राजकुमार यादव ,गौकरण मनिकपुरी, योगेश्वर साहु ,बलदउ, किशन यादव ,मिथलेश विश्व कर्मा, टीकम राम निर्मल कर, श्याम लाल निर्मलकर ,रुपसिग ध्रुव उपस्थित थे।

