गरियाबंद- 17 दिसम्बर को राजिम से बकली,बोरसी,फिगेशवर,कैदकेरा, तरीघाट,लोहसिग, कोपरा,पांडुका होते हुए गरियाबंद तक सतनाम संदेश यात्रा निकाला गया। जिसमें भारी संख्या में युवा साथी ने भाग लिया था। सभापति के निजिव सचिव किरण टण्डन ने कहा कि सतनाम संदेश यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य बाबा गुरु घासीदास जी के मानखे-मानखे संदेश को हर घर तक लेके जाना है। बाबा जी के बताए मार्ग पर चलना है।
कार्यक्रम के शुभारंभ राजिम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाईक रैली निकला गया।
जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदेश सतनामी के अध्यक्ष श्री हेमंत सांग,यूथ अध्यक्ष श्री दीपक मिरी, गरियाबंद जिला पंचायत सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे, शांति कोसरे, गरियाबंद जिला अध्यक्ष श्री दुजलाल बंजारे, राजिम तहसील अध्यक्ष श्री चतुर मंडल, युवा तहसील अध्यक्ष कोमल ढीढी, पूर्व सचिव टिकेंद्र बंजारे, सामाजिक कार्यकर्ता किरण टंडन, युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष मोहन ढीढी, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भारती, रायपुर संभाग के मीडिया प्रभारी देवप्रसाद बघेल, गुलशन जांगड़े, गोकुल रात्रे, नेतराम घृतलहरें, महेश भारती, आनंद भारती, राजेश आडिल, प्रकाश चंदनिया, अरुण जांगड़े, राकेश मल्होत्रा, प्रीतम टंडन, राकेश डेहरे, खेलन कोसरे, तरुण टंडन, मनोज करलें, विनोद, उत्तम, समीर, संजू मल्होत्रा, देवराज कुर्रे, संतोष मंडल, आदि उपस्थित थे।


