छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
संपर्क सूत्र-9009867006
केन्द्र सरकार कि कृषि नीति में बदलाव लाने और इस बिल का विरोध में इन दिनों किसानों ने आंदोलन छेड़ा है किसान आंदोलन आगाज़ पंजाब प्रदेश से शूरू हुई थी यह आंदोलन ने अब व्यापक रूप लेना चालू कर दिया इसी कड़ी में आज भारत देश के विभिन्न किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान और ऐलान किया था जिसका समर्थन संसद में बैठे विपक्षी दलों ने भी किया
किसानों की समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी समर्थन दिया और छत्तीसगढ़ बंद करने का निर्णय लिया है
वहीं गरियाबंद जिला अंतर्गत ब्लाक मुख्यालय को बंद करने के लिए किसान संगठनों और विपक्षी दलों के नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था और छुरा क्षेत्र में किसान संगठन एवं कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने भी पूर्ण समर्थन देते हुए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों को समर्थन देने का अपील कर रहे थे
बंद का असर नगर पंचायत छुरा में सुबह देखने को मिला उसके पश्चात धीरे धीरे नगर के कुछ व्यापारीयो ने अपने दुकानों को खोला वहीं कांग्रेस के नेतागण सक्रिय नजर आए सुबह कांग्रेस के नेता और किसानों ने छुरा नगर पंचायत क्षेत्र में दुकानदारों से दुकान बंद करके समर्थन करने का अपिल किया पर दोपहर बाद दुकानदारों ने अपना दुकान को खोलना चालू कर दिया और दुकानों को खोलकर कहीं न कहीं यह जता दिया कि कृषि कानून का हम विरोध में भी है और समर्थन में भी बहरहाल कांग्रेस के नेतागण में सुबह उत्सुकता दिखाई दिया पर दोपहर बाद कांग्रेस नेता नगर में घुमते नजर नहीं आये कांग्रेस आलाकमान का क्या दिशा निर्देश था यह तो कांग्रेस कमेटी ही जानेगी कैसा विरोध करना है पर नगर में ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए लोग में चर्चा रही कि यह कृषि नीति के लिए बनाई कानून का विरोध करें या समर्थन?
छुरा नगर में कृषि कानून का विरोध में भारत बंद का आंकलन किया जाए तो छुरा में सफल या असफल रही इसका निर्णय लेना बहुत ही मुश्किल है


