छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क-9009867006
छत्तीसगढ़ शासन का महत्वाकांक्षी
छुरा ब्लाक में आज जिला पंचायत गरियाबंद मुख्य कार्यपालन अधिकारी
चन्द्रकांत वर्मा ने आकश्मिक निरीक्षण के दौरान
ग्राम पंचायत पाटसिवनी की गौठान में जारी निर्माण कार्यो पर नाराजगी व्यक्त की है। सीईओ ने पंचायत सचिव घनश्याम यदु को निलंबित करने का प्रस्ताव तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजने और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है
पाटसिवनी गौठान में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से निर्माण कार्य जारी है। निरीक्षण में पहुंचे जिपं सीईओ ने कार्य पर नाराजगी जाहिर की है। सीईओ चंद्रकांत वर्मा काम से असंतुष्ट नजर आए और जिम्मेदारों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला सीईओ ने छुरा विकासखण्ड की अन्य गौठानों का भी निरीक्षण किया। गोधन न्याय योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ से जुड़ी महिलाओ से भी चर्चा की। महिलाओं द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यो का जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रकांत वर्मा ने निरीक्षण किया।
श्री वर्मा ने ग्राम पंचायत मुडागांव, बोड़राबांधा, पाटसिवनी, देवरी के माॅडल गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में मवेशियों के लिए पैरादान के तहत् पर्याप्त चारा का संग्रहण करने, वर्मी कम्पोस्ट बनाने और निर्धारित मात्रा में टैंक बनाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गौठान में कार्य करने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मीकम्पोस्ट खाद तैयार करने एवं उत्पाद खाद का भण्डारण व पैकिंग के संबंध में जानकारी भी लिया।
सीईओ ने महिलाओं को गोबर से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही साथ मछली, बकरी, मुर्गी, सुकर पालन हेतु प्रोत्साहित भी किया।
जिला सीईओ वर्मा ने ग्राम पंचायत देवरी में संचालित गौठान की पोषण वाटिका का अवलोकन भी किया। यहां उन्होंने महिलाओं द्वारा निर्मित सौर्य चक्र में उगाई जा रही 12 प्रकार की सब्जियों की जानकारी ली। महिलाओं ने जैविक खेती के तहत् जैविक हल्दी, अदरक, कोचई, जिमीकंद, मचान वाली करेला, सेम आदि का अवलोकन कराया। जैविक खेती में समूह की महिलाओं द्वारा उपयोग किये जा रहे जैविक खाद घनाजीवामृत, नीमास्त्र, अग्नास्त्र, ब्रम्हास्त्र एवं अन्य दवाईया इत्यादि के बारें में भी बताया।
निरीक्षण के दौरान जिला सीईओ द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि, अधिक से अधिक महिलाओं को गौठान से जोड़े व माॅडल गौठानों को मल्टी एक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित करें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे गोधन न्याय योजना का लाभ उठायें। जैविक खेती को अपनायें एवं इसकी शुरूआत स्वयं से करे
क्षेत्र भ्रमण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत छुरा सुश्री रूचि शर्मा,एपीओ-मनरेगा बोधेश्वर साहू, डीएमएम दुर्गाशंकर सोनी, डीपीएम अमर सिंह, जितेन्द्र पाठक समन्वयक तकनीकी, रामकुमार कुन्जाम कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा छुरा जनपद पंचायत एवं तकनीकी सहायक सहित जनपद स्तर के अधिकारी/कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे


