उरमाल स्वास्थ्य केन्द्र एक माह में100डिलवरी कर राज्य स्तर में रिकॉर्ड बनाया



 'छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़'

मैनपुर, अमलीपदर

मकरध्वज प्रधान

8817826305

मैंनपुर-मुख्यालय मैंनपुर के ग्राम पंचायत उरमाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक माह के भीतर100 प्रसव (डिलवरी) करवाकर छतीसगढ़ प्रदेश स्तर में एक अलग पहचान के साथ रिकॉर्ड तोड़ बनाया है,विभाग के कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों व आम जनता  प्रसंसा कर रहे हैं उरमाल स्वास्थ्य केंद्र का यहाँ बीते दिसम्बर माह के सुरवात व माह के अंत30 तारीख तक जंगली ग्रामीण इलाकों जैसे कांडसर, इंदागांव,तेतलखुटी धनोरा, सहित सरनाबहल तक प्रसव महिलाओं का परिणाम बेहतर दिए हैं चिकित्सा प्रभारी डॉ सतन कुभकर,तेजस्वी साहू,पूनम सागर,डोमकुमारी दिवान,तुलसीराम,प्रेम सिन्हा, बसंती साहू पूरे स्टाफ की भरसक प्रयास से आज उरमाल स्वास्थ्य केंद्र इस मुकाम हासिल किया है विभागीय अधिकारियों के जानकारीनुसार एक माह में लगभग 10 प्रसव(डिलवरी) करने का टारगेट तय है, लेकिन एक माह में100 डिलवरी अपने आप एक महत्वपूर्ण व अहम सफलताएं है, स्टाफ में काफी खुशी का माहौल बना है।उरमाल में संचालित स्वास्थ्य केंद्र की भवन काफी पुरानी व जर्जर हालत में है बारिश की पानी से दीवारों व छत से रिसाव होता है जिसके चलते बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा नव सुविधाएं युक्त भवनों की मांग व कर्मचारियों हेतु आवास की माँग की है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !