छुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में 16 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

 छुरा गरियाबंद

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़

रिपोर्ट- रामकुमार यादव

संपर्क सूत्र-9009867006

छुरा -  मुख्यालय छुरा से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत टोनहीडबरी में स्थित टंकेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आज सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह का आयोजन बड़े ही धुमधाम के साथ किया गया,16 जोड़ो की यहां विधिवत विवाह संपन्न हुआ 

नव विवाहित दंपतियों को आशिर्वाद देने विभाग ने मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत छुरा एवं जिला पंचायत गरियाबंद के जनप्रतिनिधियों

को आमंत्रित किया था

जहां विवाह स्थल पहुंचने पर छुरा  जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, ज़िला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव छुरा जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, जनपद सदस्य एवं सर्व आदिवासी समाज प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ ठाकुर,  सरपंच हेमन्त कुमार ठाकुर, जनपद पंचायत सभापति संतराम नेताम, जनपद पंचायत सदस्य थानेश्वर कंवर,16 वर के साथ बारात निकालकर विवाह स्थल पहुंचे जहां जनपद पंचायत छुरा महिला बाल विकास विभाग अधिकारी सीएल साहू, सहित स्थानीय अधिकारी कर्मचारियो ने बारातियो का पगड़ी पहनाकर फुलो की बारिश कर आरती उतार जोरदार स्वागत किया।




इस दौरान पंडित द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण कर विवाह संपन्न कराया गया, 


आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनपद पंचायत छुरा  अध्यक्ष  तोकेश्वरी मांझी ने कहा आज के परिवेश मे मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह योजना किसी वरदान से कम नही है यह सरकार के काफी महत्वपूर्ण योजना है जोकि छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी का सरकार बने पर आदर्श विवाह हमेशा से हो रही है  इस योजना के लाभ के बारे मे विस्तार से बताया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं

जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू  ने अपने उदबोधन में कहा कि  छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार का यह काफी महत्वपूर्ण योजना है इस योजना से कम खर्चे मे आसानी से शादी विवाह संपन्न हो जाती है, उन्होने कहा राज्य के भुपेश बघेल सरकार गांव गरीब किसानो के हित मे लगातार कार्य कर रही है।


जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव  ने कहा सामुहिक विवाह का आयोजन एक अच्छा अनुकरणीय कार्य है सभी समाजो को सामुहिक विवाह कार्यक्रम मे प्रोत्साहित करना चाहिए। 

जनपद सदस्य नीलकंठ ठाकुर ने कहा कि आज सभी वर्गों के लोगों को आगे बढ़कर अपने बेटा बेटियों का विवाह ऐसे आयोजित कार्यक्रम में करना चाहिए जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता आए और लोग महंगी शादियों से बचे


इस दौरान अन्य अतिथियो में जनपद पंचायत सभापति संतराम नेताम एवं जनपद पंचायत सदस्य थानेश्वर कंवर ने भी नवदंपत्तियो के जीवन मे सुख शांति खुशियां के लिए आशीर्वाद प्रदान किये।


 कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का, परियोजना अधिकारी सीएल साहू,  प्रयॅवेक्षक रेखा देवांगन , रोशनी नारंग, राधारानी सोनी, लुकेश्वरी चन्द्राकर, सावित्री भार्गव, खिलेश्वरी साहू, योगेश्वरी ओगरे, कुंती साहू, ऋतु साहू, रामेश्वरी मिरी, प्रीति साहू, ईश्वरी पटेल  सहित बड़ी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी क्षेत्र के लोग और 16 वर वधु व उनके सैकड़ो परिजन, ग्रामवासी शामिल हुए।


इस दौरान नवदंत्ति जोड़ो को शासन के द्वारा आलमारी, पंखा, मिक्सी, चादर, गद्दा, बर्तन और दैनिक उपयोग मे आने वाले सामाग्री शासन के द्वारा भेट किया गया।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !