पिछले वर्ष की तुलना में 79 प्रतिशत से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेचा धान 25 हजार 831 किसानों से एक लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीदी किसानों को 203 करोड़ से अधिक का हो चुका भुगतान

*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
कोरबा :- राज्य शासन द्वारा एक दिसम्बर 2020 से शुरू किए गए धान खरीदी महापर्व में जिले के किसानों की सहभागिता महत्वपूर्ण रही है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए धान बेचने की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने में जिले के किसानों का बहुत ही अच्छा रूझान रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक 79 प्रतिशत से अधिक किसानों ने धान बेच लिया हैं। अभी तक जिले के 25 हजार 831 किसानों से एक लाख आठ हजार 722 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान बेचने के लिए कुल पंजीकृत 32 हजार 590 किसानों में से 79 प्रतिशत किसान अपना धान बेच चुके हैं। जिले में धान बेचने वाले किसानों को औसतन दो से तीन दिनों में बेचे गए धान की राशि आॅनलाइन के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचाई जा रही है। अभी तक किसानों को बेचे गए धान के एवज में 203 करोड़ 77 लाख रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
    जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले के लिए धान खरीदी हेतु शासन द्वारा एक लाख 20 हजार 400 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक लाख आठ हजार 722 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है तथा लक्ष्य आपूर्ति के लिए 11 हजार 678 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जाना बाकी है। अभी तक खरीदे गये धान में मोटा धान 97 हजार 115 मीट्रिक टन, पतला धान एक हजार 961 मीट्रिक टन तथा सरना धान नौ हजार 645 मीट्रिक टन शामिल है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 32 हजार 590 किसानों का पंजीयन किया गया है जो कि पिछले वर्ष के पंजीकृत 27 हजार 689 किसानों की तुलना में चार हजार 899 अधिक है। जिले में 49 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। तहसील कोरबा अंतर्गत उपार्जन केन्द्र तिलकेजा में पंजीकृत किसानों में से 93 प्रतिशत किसान अपने धान बेच चुके हैं। तहसील करतला के धान खरीदी केन्द्र नवापारा और पाली के उतरदा में सबसे अधिक 993 किसानों ने अपना धान बेचा हैं। उपार्जन केन्द्र नवापारा में सबसे अधिक 58 हजार 674 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। धान खरीदी के लिए जिले में आवश्यक बारदानों की शत-प्रतिशत उपलब्धता जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है। निर्धारित लक्ष्यानुसार धान खरीदी के लिए पीडीएस से 258 गठान, मिलर्स से 743 गठान पुरानेे कुल एक हजार 01 बारदाना प्राप्त किया जा चुका है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !