*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
संघ की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय,केक काटकर मनाया गया नूतन वर्ष
पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं मनरेगा कर्मचारी के आंदोलन को एसोसिएशन ने दिया समर्थन
कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडेय के कर कमलों से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर 2021 का हुआ विमोचन इस दौरान के.आर. डहरिया सहायक संचालक, राम कुमार पांडेय जिला क्रीड़ा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
संघ के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीश पांडेय ने शिक्षा गुणवत्ता एवं शिक्षकों की समस्याओं जैसे कई विषयों पर मार्गदर्शन दिए।पारा मोहल्ला पढ़ाई तुहंर दुवार,ऑनलाइन, ऑफलाइन, छात्र-पालक आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया अपर कलेक्टर कोरबा को संघ द्वारा वार्षिक कैलेंडर से सौजन्य मुलाकात करते हुए कलेक्टर परिसर में पौधारोपण जैसे कुछ संघीय पहल पर सहमति ली गई।
करोना काल में दिवंगत शिक्षकों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।संघ के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे एवं जिला सचिव नरेंद्र चंद्रा ने बताया कि संघ को और मजबूत करने एवं शिक्षक हितार्थ में कार्य करने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें नागेंद्र मरावी बालक आश्रम सिल्ली विकासखंड पाली को जिला संगठन मंत्री, जगजीवन कैवर्त माध्यमिक शाला बरपाली विकासखंड करतला को संयुक्त सचिव, रामकृष्ण साहू हाई स्कूल नेहरू नगर विकास खंड कटघोरा को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में कलेक्टर परिसर में पौधारोपण,संकुल अध्यक्षों की नियुक्ति, सदस्यता अभियान, संवेदना राशि,विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपने, परामर्श दात्री का बैठक, शिक्षा शिविर का आयोजन करने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के उपस्थित पदाधिकारियों ने केक काटकर एवं स्वल्पाहार कर नूतन वर्ष मनाते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
ज्ञात हो कि कोरबा के तानसेन चौक में पंचायत सचिव,रोजगार सहायक एवं मनरेगा के कर्मचारियों ने विगत कई दिनों से अपने 3 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन,कलम बंद हड़ताल पर बैठे हैं। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने धरना स्थल में जाकर आंदोलन का नैतिक समर्थन किया। मनोज चौबे जिलाध्यक्ष,नरेंद्र चंद्रा जिला सचिव, श्रीमती माया देवी क्षत्रिय प्रदेश प्रतिनिधि,श्रीमती मधुलिका दुबे जिला प्रभारी, श्रीमती उर्मिला राठौर जिला उपाध्यक्ष,श्रीमती अरुंधति मिश्रा जिला उपाध्यक्ष,श्रीमती पुष्पा राठोर जिला संगठन मंत्री, रामनारायण रविंद्र जिला संयोजक,मनोज लोहानी जिला संयोजक, अनिल भट्टपरेे जिला उपाध्यक्ष,प्रदीप जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी, राम चरण साहू जिला महामंत्री, संतोष साहू जिला महामंत्री, संतोष यादव जिला सचिव, जय कुमार कमल जिला संगठन मंत्री, प्रेम कंवर जिला संगठन सचिव, सुनील जायसवाल जिला प्रचार मंत्री,एल आर कर्ष जिला महासचिव, महावीर चंद्रा ब्लॉक अध्यक्ष पाली, चंद्रिका पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा,वेदव्रत शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा, लीला राम साहिल ब्लॉक सचिव पोड़ी, जगजीवन कैवर्त संयुक्त सचिव, नागेंद्र मरावी जिला संगठन मंत्री, जे पी झा ब्लॉक पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
मनोज चौबे
जिलाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन,कोरबा
डीईओ ने टीचर्स एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
जनवरी 22, 2021
Tags




