छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क-900986700
राष्ट्रपति के दत्त पुत्र एवं शासन प्रशासन से विशेष संरक्षण प्राप्त कमार जनजाति के लोग पत्थरों पर चलने को मजबूर हैं
पूरा मामला गरियाबंद जिला का आखरी झोर में बसा ग्राम पंचायत चरौदा का आश्रित पारा कमारपारा है जहां के लोग आवागमन के लिए साधनों का इंतजार में हैं बता दें कि चरौदा पंचायत में कमार जनजाति के लोग निवास करते हैं और उनका संख्या लगभग 150 है जो कि गरियाबंद जिले के आखिरी झोर में स्थित चरौदा पंचायत का कमारपारा में वषों से निवास कर रहे हैं जहां से पंचायत मुख्यालय एवं अन्य जगहों तक आने के लिए वषों पहले पीडब्ल्यूडी विभाग ने रोड निर्माण किया था पर आज का स्थिति में रोड का हालत जजॅर हो चुका रोड में जगह जगह गड्डे है रोड में गड्ढे हैं या गड्ढे में रोड है देखने से मालूम नहीं पड़ता पर कमार जनजाति और अन्य राहगीर अपने जान जोखिम में डालकर रोड में आने जाने के लिए मजबूर हैं अक्सर गाड़ी से या साइकिल से गिर जाते हैं और दुर्घटना होती है।
और रोड का स्थिति को देखते हुए लगता है कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग अभी कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है पता नहीं इनका सुध कब लिया जायेगा जबकि आमजनमानस ने रोड को सुधारने हेतु विभाग को आवेदन देकर अवगत करा चुके हैं पर इस ओर विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है।
इसी रोड पर कृषि उपज मंडी भी स्थित है और सैकड़ों किसान इसी रोड से बैलगाड़ी एवं टैक्टर से धान मंडी में ले जाते हैं और ऐसे रोड पर चलने को मजबूर हैं ।
शासन से विशेष संरक्षण प्राप्त कमार जनजाति वर्ग के लिए शासन प्रशासन की योजना चला रही है पर रोड निर्माण का लाभ इन्हें नहीं मिल पा रहा है तो आखिर इन सारी योजनाएं को सिर्फ कागज में चलाना और जमीन स्तर पर नहीं होना ये ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब पिछले 5सालो से चरौदा वासी खोज रहे हैं
क्योंकि यह रोड का जर्जर हालत के बारे में विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को वर्षों पहले से मालूम है पर इंतजार है तो अच्छी रोड निर्माण का जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके।
क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि
छुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष
तोकेश्वरी मांझी ने कहा कि कमार जनजाति बाहुल्य गांव में रोड निर्माण कार्य होना चाहिए क्योंकि शासन प्रशासन में कमार जनजाति के लिए कई प्रोजेक्ट और योजनाएं चलाई जा रही है उसके बाद भी रोड निर्माण नहीं हुआ है।तो
मैं इस मामले को सांसद, विधायक एवं कलेक्टर गरियाबंद को अवगत कराकर जल्द ही रोड निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने का कोशिश करूंगी
सरपंच जनता की मांग को लेकर कर रहे हैं कोशिश पर विभाग का उदासीन रवैया
*ग्राम पंचायत चरौदा सरपंच लच्छन नेताम ने कहा कि ग्राम पंचायत में रोड निर्माण का मांग आया है और रोड निर्माण कार्य के बारे में कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग शासन प्रशासन को जानकारी दिया गया पर आज तक किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हुआ जनहित में यह काम को शासन प्रशासन से मंजूरी नहीं मिली तो ग्राम पंचायत की जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा
ग्राम के कांग्रेस नेता
डिगेश नागेश ने कहा कि भाजपा शासन काल में इस रोड के बारे में कई बार विधायक, सांसद को अवगत कराया गया पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया जिसका खमियाजा भुगतना चरौदा पंचायत वासियों को पड़ रहा है वहीं
रोड निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति करवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक को जल्द ही मामला से अवगत करवाऊंगा देखा जाए तो छत्तीसगढ़ का कांग्रेस सरकार मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कर रहा है जल्द ही यह कार्य भी स्वीकृत होकर विकास कार्यों में एक और कार्य जुड़ जायेगा जिसका लाभ आमजनमानस को मिलेगा।
विभागीय कर्मचारी का कहना है कि हमने रोड का प्रपोजल तैयार करके विभाग में भिजवा दिया है जैसे ही स्वीकृत होगा निर्माण कार्य चालू किया जायेगा।


