गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद--पूरा मामला गरियाबंद का है। बता दे कि आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम सरकारी स्कूल गरियाबंद में कुछ दिनों पहले विज्ञापन जारी कर विभिन्न पदों पर आवेदन मंगाया गया था। लेकिन कुछ व्यक्तियों के द्वारा जो आवेदन किये थे उनके पास फोन के माध्यम से पैसे ऐठने का प्रयास किया जा रहा है। आप को बता दे कि जिस फोन नम्बर से फोन आया है वो7501358595 से आया जो अपना नाम सूरज कुमार बता रहे है। और बैंक ऑफ बड़ौदा से खाता नम्बर44060100005080 है। इसके साथ एक और खाता नम्बर5020025773899 है। इसी खाते में पैसे ट्रांसफर करवा रहे है। तो ऐसे फोन कॉल से सावधान रहें। अगर फोन आये तो तत्काल अपने नजदीक के थाना में खबर करे।
पर बात ये हजम नही हो रहा है। आत्मानन्द अंग्रेजी मीडियम स्कूल गरियाबंद जब सरकारी है। तो जितने भी आवेदक आवेदन किये है उनकी पूरी जानकारी इन लोगों को कैसे प्राप्त हुआ। या फिर विभागो की मिलीभगत तो नही । अब देखना ये होगा की इस मामले विभगी अधिकारी क्या कार्यवाही करते है।

