प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओ को दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् रायपुर जिला के युवाओं को, आई. टी.आई. माना में इलेक्ट्रिकल वाइंडर तथा इलेक्ट्रिकल टेक्निशियन में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।

  
      सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर ने बताया कि जिला के ऐसे युवा जो कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं तथा जिनकी आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तक है।ऐसे आवेदक 15 जनवरी तक प्राचार्य आई.टी.आई. माना या जिला कौशल विकास प्राधिकरण, कक्ष क्रमांक 10 कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर में आवेदन कर सकते हैं।कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवा, मोबाईल नम्बर 9826403108 तथा 9827881910 में भी अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाईल नम्बर, पता, कोर्स का नाम एवं शैक्षणिक योग्यता लिख कर, व्हाट्सअप या एस.एम.एस द्वारा भी आवेदन कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण 4 माह का  पूर्णतः निःशुल्क होगा।इस प्रशिक्षण अवधि में सैद्धांतिक के साथ-साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !