गरियाबंद : देवभोग और मैनपुर क्षेत्र में मक्का खरीदी प्रांरभ

कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा  

जिले के देवभोग और मैनपुर अनुभाग अंतर्गत सहकारी समितियों के उपार्जन केन्द्रों में मक्का खरीदी प्रारंभ हो गई है। शासन द्वारा निर्धारित 1850 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से मक्का की खरीदी की जायेगी। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने मक्का खरीदी पश्चात भण्डारण, परिवहन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु डीएम नान को निर्देशित किया है। 
 
उन्होंने कहा कि समितियों में मक्का खरीदी हेतु जिला नोडल अधिकारी अपने उपस्थिति में किसानों का टोकन कटवायें। कलेक्टर ने कहा कि मक्का बिक्री के लिए पंजीयन हेतु छुटे किसानों का सूची बनाई जाए। ऐसे किसानों से मक्का खरीदी हेतु शासन से अनुमति ली जाएगी। 
 
 
मक्का विक्रय के संबंध में किसानों को किसी प्रकार के शिकायत होने पर वे खाद्य विभाग के नियंत्रण कक्ष दूरभाष नम्बर  07706-241424 और पुलिस हेल्प लाईन नम्बर 112 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज अधिकारियों के समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने जिले के कतिपय धान खरीदी केन्द्रों में तौल में गड़बड़ी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला नोडल अधिकारियों को संबंधित उपार्जन केन्द्र के धान खरीदी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यो पर सभी अधिकारी अच्छा कार्य करें। अधिकारियों को जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। कलेक्टर ने जिले में रेत खदान प्रारंभ करने सभी एस.डी.एम से ऐसे ग्राम पंचायत जहां से रेत खदान प्रारंभ करने सकारात्मक पहल नहीं हुआ है, उन खदानों के लिए ग्राम पंचायत का सकारात्मक अभिमत लेने के निर्देश दिये। इसी प्रकार उद्योग स्थापना हेतु भी संबंधित ग्राम पंचायत से स्वीकृति पत्र उद्योग विभाग को उपलब्ध कराई जाए। 
 
कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को सीमांकन, बटवारा, नामांतरण के प्रकरण समय पर निपटाने और आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्यो को विभागीय बजट में शामिल कराने सूची विभाग को उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर क्षीरसागर ने आगामी दिनों में जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभागों से लोकार्पण, भूमिपूजन की जानकारी, शासन के प्राथमिकता वाले गौठान, नरवा के कार्य, शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बांशशिल्प प्रशिक्षण, विभागीय प्रदर्शनी व सामग्री वितरण एवं अन्य तैयारियां अभी से पूरी कर ली जाए। बैठक में अपर कलेक्टर जे.आर. चौरसिया, उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व के उप निदेशक आयुष जैन, डिप्टी कलेक्टर ऋषा ठाकुर एवं
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !