तत्कालीन पाली रेंजर ने बिलासपुर जिले के मजदूरों से कराया जेमरा में पौधारोपण का कार्य, मजदूर ढुलाई में नियोजित वाहन का भी डिप्टी रेंजर ने नही किया भुगतान

*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
कोरबा/पाली:- पाली रेंज में तत्कालीन रेंजर रहे प्रहलाद यादव के भ्रष्ट्र एवं कारगुजारी के मामले प्याज के छिलके की भांति परत दर परत कर खुलते ही जा रहे है।जहाँ उनके द्वारा किये गए अनेक कारनामों में एक और कारनामा सामने आया है जिसमे उन्होंने पौधारोपण के कार्य मे दूसरे जिले के मजदूरों को नियोजित किया वही मजदूरों को लाने ले जाने जिस वाहन को किराए पर रखा गया था डिप्टी रेंजर ने उसका भी भुगतान आजतक नही किया गया।वाहन मालिक ने इसकी लिखित शिकायत विभाग में की है।

कटघोरा वनमंडल अंतर्गत वनपरिक्षेत्र पाली के द्वारा जेमरा में बीते वर्ष 2020 माह जुलाई में मिश्रित प्रजाति के कराए गए पौधारोपण के कार्य में बिलासपुर जिले के ग्राम केंदाडाँड़ एवं इसके आसपास के मजदूरों को नियोजित किया गया था जो समझ से परे है।लगता है रेंजर साहब को जेमरा के आसपास ग्रामीण इलाके या पाली विकासखण्ड में मजदूर नही मिले शायद इसीलिए दूसरे जिले से मजदूर बुलाने पड़े।बता दें कि जेमरा से केंदाडाँड़ की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है जहां से दर्जनों मजदूरों को लाने ले जाने के लिए डिप्टी रेंजर गिरधारी लाल यादव द्वारा किराए पर एक चारपहिया पिकअप वाहन रखा गया था।जिसका भी किराया आज पर्यन्त तक वाहन मालिक को दिया नही गया है।जिसकी शिकायत जेमरा निवासी वाहन मालिक कृपालसिंह राज ने पाली वनपरिक्षेत्राधिकारी से की है।शिकायत में उन्होंने बताया है कि जुलाई 2020 में पौधा लगाने के लिए ग्राम केंदाडाँड़ से लेबर लाने लेकर जाने हेतु जेमरा के सहायक परिक्षेत्राधिकारी गिरधारीलाल यादव द्वारा उसकी पिकअप को 2 हजार रुपए प्रति ट्रिप के हिसाब से किराए पर अधिग्रहित किया गया था जहाँ 11 से 30 जुलाई तक कुल 41 ट्रिप वाहन का परिचालन हुआ जिसके भुगतान के लिए 6 माह से डिप्टी रेंजर द्वारा आज- कल कहकर धुमाया जा रहा है तथा बीते 06 जनवरी 2021 को उनके जेमरा स्थित आवास जाकर वाहन किराया मांगे जाने पर भड़कते हुए कहा कि जिस दिन पैसा आएगा उस दिन दूंगा दोबारा तुम पैसा मांगने मेरे पास मत आना।वाहन मालिक ने 11 जनवरी को इसकी लिखित शिकायत पाली वनपरिक्षेत्राधिकारी से कर वाहन किराया दिलाए जाने की मांग की है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !