बसना विधायक राजा देवेंद्र बाहदुर ने धान उपार्जन केंद्र का किया निरक्षण

भगत देवरी।वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक बसना माननीय राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा बसना एवं सांकरा क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्रों में सघन दौरा कर निरीक्षण किए। उन्होंने किसानों के साथ वार्तालाप भी किए, सभी धान खरीदी केंद्रों पर किसानों से चर्चा किए। किसानों ने बताया कि खरीदी सुचारू रूप से चल रहा है इस वर्ष जो छोटे किसानों का पहली धान खरीदी तथा बाद में बड़े किसानों का धान खरीदी की जो व्यवस्था की गई वह बहुत ही उत्तम व्यवस्था है ,कहीं-कहीं पर  बारदानों की समस्या बताया गया और कर्मचारियों के द्वारा धान परिवहन की व्यवस्था में धीमी गति। इस पर राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बहुत जल्द सारी समस्या चाहे वह परिवहन का, बारदाना सप्लाई का तत्काल निराकरण अधिकारियों से चर्चा करकिया जावेगा ।धान खरीदी केंद्र सिरको ,देवरी, पेंड्रावन , सलडिह,जेराभरन , परसवानी , सागुन ढाप,तथा साकरा का निरीक्षण किया गया ।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के अध्यक्ष रवि शंकर कश्यप ,सरायपाली पूर्व कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमसागर पटेल युवराज वरुणेंद्र बहादुर सिंह , डॉ हेमंत कौशिक सभापति पिथौरा जनपद, दिलबाग सिंह छाबड़ा , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री चंद्रा सिदार ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तंत्री पाल बाग , विराट दाऊ, अंकित छाबड़ा ,डॉक्टर सुशील प्रधान, प्रजापति बरिहा, सतपतसिदार,धर्मेंद पटेल, जनपद सभापति सोहन पटेल, सरपंच राजेश साव,   ,नोडल अधिकारी ओमप्रकाश चंद्राकर,एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !