बुड़बुड़ स्थित एसईसीएल सराईपाली ओपन कास्ट खदान के अधिकारियों की मनमानी, प्रशिक्षण की आड़ में बिना सुरक्षा उपकरण कराया जा रहा कार्य, वेल्डिंग कार्य के दौरान प्रशिक्षु कर्मी का हाथ झुलसा

**छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट **

*कोरबा/पाली:-* पाली के बुड़बुड़ में संचालित एसईसीएल ओपन कास्ट की सराईपाली परियोजना खदान अपने लक्ष्य के विपरीत चल रहा है जहां से अभी तक कोयला का एक ढेला भी नही निकल सका कि प्रबंधन की घोर लापरवाही भी देखने को मिल रही है।यहाँ वर्तमान में वेल्डिंग प्रक्षिक्षण का कार्य चल रहा है जहाँ प्रशिक्षु कर्मियों को सुरक्षा उपकरण के कोई सामान मुहैया नही कराए जाने के कारण वे भय के बीच अप्रेंटिसशिप का कार्य कर रहे है।उक्त खदान के ओसीपी में वेल्डिंग कार्य करने के दौरान बिना सुरक्षा उपकरण के अप्रेंटिसशिप का काम कर रहे राहुल नामक युवक का हाथ बीते दिनों झुलस गया।नियमतः अप्रेंटिसशिप के दौरान प्रशिक्षु कर्मियों से किसी प्रकार का कार्य नहीं कराया जाना है बल्कि उन्हें प्रक्षिक्षण के तौर पर कार्य करते हुए दिखाना और बताना है।इसके विपरीत खान की जिम्मेदारी सम्हालने वाले अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षु कर्मियों को ही कार्य मे नियोजित कर उनसे अनाधिकृत तरीके से विभागीय कर्मचारियों की तरह आठ घँटे का कार्य लिया जा रहा है।जहां कार्य लेने के दौरान उन कर्मियों के सुरक्षा को लेकर कोई उपाय भी नहीं किया गया है।जबकि यहां कार्यरत विभागीय कर्मचारी अपना- अपना अटेंडेंस लगाकर खदान से गायब रहते है जिन पर अधिकारियों का कोई लगाम नही रह गया है।ऐसे में गायब रहने वाले विभागीय कर्मियों के कार्य को अप्रेंटिसशिप का कार्य करने वाले प्रशिक्षु कर्मी भय भरे माहौल में मजबूरन करने को विवश है।बता दें कि बुड़बुड़ स्थित सराईपाली परियोजना में कार्यरत कर्मियों के सुरक्षा को लेकर यहाँ नियुक्त अधिकारियों द्वारा प्रारंभ से ही अनदेखा किया जा रहा है जिसका खामियाजा यहां कार्य करने वाले कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है फलस्वरूप बीते दिनों जिसकी परिणीति सामने आ ही गई जिसमें एक प्रशिक्षु का हाथ झुलस गया।ना जाने यहां के लापरवाह अधिकारी कब सबक लेंगे या लगता है किसी के जान जाने का इंतजार किया जा रहा है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !