छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज
मैंनपुर, अमलीपदर
मकरध्वज प्रधान
देवभोग :- विकासखंड देवभोग के ग्राम पंचायत गोहरापदर में एम.डी.जी. क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह 14 जनवरी को रखा गया है।जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम होंगे,अध्यक्षता ग्राम पंचायत गोहरापदर के सरपँच जादव राम नायक,विशेष अतिथि देवभोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र माँझी,निराकार डोंगरे जिला उपाध्यक्ष असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस, शशिन्द्र नेताम जनपद पंचायत सदस्य,चन्द्रध्वज मरकाम सरपँच सुकलीभांठा,जलधर नागेश सरपँच दरलीपारा होंगे।

