ग्राम पंचायत पिपराही में भव्य मड़ई मेला का आयोजन नवीन सोसायटी भवन का लोकार्पण समारोह भी आयोजित

 छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क-9009867006


छत्तीसगढ़ का संस्कृति पूरे देश में सबसे अनूठी-जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर

कार्यक्रम विशेष



आमजनमानस में चर्चा रही की आने वाले समय में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर


छत्तीसगढ़ का पारंपरिक  संस्कृति  गांवों में  बसी है जहां ग्राम का खुशहाली और समृद्धि के लिए मड़ई का आयोजन होता है जहां गांव के देवी देवता का पूजा अर्चना करने के पश्चात गांवों में उत्सव मनाया जाता है जिससे आस पास गांवों के संगे संबंधी इस उत्सव में सम्मिलित होते हैं और ऐसे आयोजन में लोगों का मनोरंजन हेतु रात्रि कालीन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है ।
इन दिनों छुरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मड़ई मेला का आयोजन किया जा रहा है
ग्राम पिपराही में दो‌ दिवसीय मड़ई मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्र के आस पास गांवों के सैकड़ों ग्रामीण जनों ने भाग लिया वहीं आयोजक समिति द्वारा जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था अति‌ विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव,छुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष तोकेश्वरी‌ मांझी‌, ग्राम पंचायत पिपराही सरपंच मदन ध्रुव, जनपद पंचायत सदस्य संतराम नेताम, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं किसान नेता बालमुकुंद मिश्रा, ग्राम पटेल संतन सिंह ठाकुर, भरूवामुड़ा ग्राम प्रमुख भागवत नायक, गुलाब सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस नेता आकाश‌ दीक्षीत, पुनित राम ठाकुर, छुरा नगर पंचायत सभापति भोलेशंकर जायसवाल,छुरा सोसायटी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्राकार, राष्ट्रीय यादव संघ प्रदेश अध्यक्ष एवं पत्रकार रामकुमार यादव, पत्रकार कुलेश्वर सिन्हा, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष छुरा उमेंद सिंह सोरी, ग्राम पंचायत के पंचगण,थे ।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ने सवॅ प्रथम पिपराही मे नवीन खाध गोदाम सोसायटी भवन का लोकार्पण किया उसके पश्चात।  मड़ई स्थल में  राऊत नाचा के नतॅक दल द्वारा आकर्षक प्रस्तुति देते हुए समिति अध्यक्ष , सदस्य एवं ग्राम प्रमुखों के द्वारा , फूल माला से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में शामिल ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने उदबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन प्रत्येक वर्ष पग्राम में एक बार जरूर होना चाहिए क्योंकि ऐसे आयोजन से गांव में एकजुटता होती है और हमारे घरों में हमारे संगे संबंधी का आगमन होता है जिससे घर का माहौल में एक अलग ही आनंद का अनुभुती होता है वहीं देखा जाए तो ये मड़ई मेला हमारी छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार जैसे है जो कि भारत देश में अनूठा है यही हमारी संस्कृति हमें एक दूसरे से जोड़ कर रखतीं हैं । जहां तक गांव में विकास कार्यों का सवाल है तो
महिला शक्ति को आगे आकर गांव का विकास कार्यों में भागीदारी निभाना चाहिए क्योंकि अभी देखा जाए तो पंचायत, जनपद, जिला पंचायत में अधिकतर महिला जनप्रतिनिधि चुनकर आए आप सभी को जब भी मेरा जरूरत पड़ेगी मैं आप सभी का सहयोग और सेवा के लिए हमेशा तैयार रहूंगी और गांवों का विकास के लिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष का ओस्जवी उदोबधन से कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग जिला पंचायत अध्यक्ष का तारीफों का पुल बांधते दिखे और मौजूद आम  लोगों में चर्चा रही कि ये आने वाले बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अगले विधायक बन सकते है क्योंकि नेतृत्व क्षमता भरपूर है।
कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव ने एवं जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
ग्राम पंचायत क्षेत्र में ग्रामवासियों की  सामुदायिक भवन का मांग सिध्द बाबा समिति अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने रखा जिस पर
 गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ने सामुदायिक भवन निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति करने की बात कही।
ग्राम वासियों के द्वारा अन्य विकास कार्यों का मांग पत्र को कार्यकारी अध्यक्ष रामसाय टाण्डे एवं समिति उपाध्यक्ष गजेन्द्र नायक ने जनपद पंचायत अध्यक्ष तोकेश्वरी‌ मांझी‌ से देवगुड़ी चबूतरा निर्माण एवं जिला पंचायत सदस्य  केशरी ध्रुव स रंगमंच निर्माण कार्य का मांग रखा जिसे अतिशीघ्र स्वीकृति हेतु दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामवासियों को आश्वासन दिया।
पत्रकारो से चचाॅ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने कहा कि कहां कि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नेतृत्व में दो साल में अभूतपूर्व विकास किया और किसानों का कर्ज माफ सबसे बड़ी उपलब्धि है छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा,गरवा घुरवा, बाड़ी योजना से गांवों की तस्वीर बदली है भाजपा की सरकार ने केवल लोगों को ठगने और गुमराह करने का काम किया और किसानों का नाम में राजनीति किया वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद सहित पूरे प्रदेश में किसानों का सहूलियत के लिए नवीन धान खरीदी केन्द्र खोला जिसे विपक्षी पार्टी पचा नहीं पा रही है और राजनीति करते हुए लोगों को गुमराह करने में लगे हैं आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश  में विकास की और गंगा बहायेगी ।
कार्यक्रम  का संचालन समिति अध्यक्ष कृष्णा पटेल एवं शिक्षक रामलाल टाण्डे ने किया आभार व्यक्त शिक्षक एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष रामसाय टाण्डे ने किया अतिथियों का सम्मान समिति के सदस्यों द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंटकर किया गया।
सोसायटी भवन लोकार्पण कार्यक्रम और मड़ई मेला कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए समिति अध्यक्ष कृष्णा पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष रामसाय टाण्डे, उपाध्यक्ष गजेन्द्र नायक, सचिव पवन कुमार ठाकुर, सहसचिव रामजी पटेल, कोषाध्यक्ष बल्लार मरकाम, महासचिव महेश नायक, संयोजक गुलाब ठाकुर, सलाहकार मन्नू राम निषाद, ग्राम पटेल संतन सिंह ठाकुर, ग्राम प्रमुख, भागवत नायक,सुधेराम ठाकुर,बिहारू राम मांझी, संयोजक आनंद चौहान, संचालक रामलाल टाण्डे, व्यवस्था प्रभारी ईश्वर नायक, किशोर नायक, मंदिर निर्माण कताॅ रूपचंद नायक का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं  रात्रि कालीन कार्यक्रम में आमजनमानस का मनोरंजन हेतु छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी मामा भांजा ग्राम खोखसा महासमुंद का आयोजन रखा गया था

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !