ग्राम चोढा में किया गौरा गौरी पर्व का सरपंच ने शुभारंभ

 *छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *    

हरदीबाजार   - पाली विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चोढा में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम वासी के सहयोग से गौरा गौरी पर्व का आयोजन रखा गया था जिसमें सरपंच अंबिका करपे के द्वारा पूजा अर्चना कर पर्व का शुभारम्भ किया गया, यह पर्व तीन दिवसीय है, पूर्वजों के रीति रिवाजों अनुसार ग्राम में सुख समृद्धि के लिए यह पर्व हर साल मनाया जाता है, जिसमें गौरा भगवान शिव शंकर की बारात बड़े धूमधाम से पूरे गांव वासी के द्वारा बारात में शामिल हो करके माता पार्वती को लेने ग्रामीण,  महिलाएं, बच्चे, बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गाजे बाजे के साथ  नाचते-गाते झूमते हुए  हुरक दे के साथ ग्रामीण पर्व में उपस्थित रहते हैं  । जिसमें रात्रि में माता पार्वती का विवाह संपन्न होता है  , और दूसरे दिन ग्रामीणों के द्वारा पूजा अर्चना कर गांवो के तालाबों में विसर्जन किया जाता है।  इस पर्व के मौके पर सरपंच अंबिका करपे  , पंच अमृत करपे, सरोज करपे, गंगा बाई, कमलेश्वरी, शत्रुहन, संतू, रवि, कुंती, ललिता, धरमी, हेमा, कंचन, सुमन, रामकुमारी, शुकवारा, राजकुमारी, पार्वती, दुर्गेश ,सहित बड़ी संख्या में महिला उपस्थित हुए  ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !