छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
देश विदेश के प्रतिष्ठित मैगजीन में से एक फेम इण्डिया मैगजीन ने राष्ट्रीय स्तर के सर्वे पश्चात देश के सर्वश्रेष्ठ सांसदों का नाम जारी किए थे जिसमें छत्तीसगढ़ से महासमुंद लोकसभा सीट से सांसद चुन्नी लाल साहू का नाम शुमार है ।
इस उपलब्धि पश्चात गरियाबंद जिले का प्रवास पर रहे जहां वो छुरा नगर का विश्राम गृह में सांसद साहू ने आज छुरा नगर एवं भाजपा मंडल के कार्यकताओं और पदाधिकारियों से भेंट किया।फेम इण्डिया मैगजीन में देश के सर्वश्रेष्ठ सांसदों में नाम शुमार होने पर सांसद चुन्नी लाल साहू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फ़ूल माला से स्वागत एवं सम्मान किया।
सांसद साहू का आगमन पर गरियाबंद भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, जिला उपाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर,जनपद सदस्य थानेश्वर कंवर, यशवंत यादव, आलाराम ठाकुर,सरवर ख़ान, हेमन्त कंसारी,आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

