प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेत्रिपुरा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।
एक ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा "त्रिपुरा के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई।त्रिपुरावासियों के सहृदयतापूर्ण स्वभाव की पूरे भारत में सराहना की जाती है।राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह उत्साह आगे भी बना रहे इसकी कामना करता हूं”।
प्रधानमंत्री ने मेघालय को उसके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय के स्थापना दिवस के अवसर पर वहां लोगों को शुभकामनाएं दीं।
एक ट्वीट में मोदी ने कहा, “राज्य के स्थापना दिवस पर मेघालय की बहिनों और भाइयों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। इस राज्य को उसकी असाधारण विनम्रता और भाईचारे की भावना के लिए जाना जाता है। मेघालय के युवा रचनात्मक और उद्यमशील हैं। आने वाले समय में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर सकता है।”
प्रधानमंत्री ने मणिपुर के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट संदेश में कहा “मणिपुर के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। देश के विकास में मणिपुर के लोगों के योगदान पर भारत को गर्व है। मणिपुर नवाचार और खेल प्रतिभाओं का केन्द्र है। मैं राज्य को उसकी विकास यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं”।
प्रधानमंत्री ने कमला हैरिस को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कमला हैरिस को अमरीका के उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है।
एक ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “कमला हैरिस को अमरीका के उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई। यह एक ऐतिहासिक दिन है। सुश्री हैरिस से मिलकर भारत और अमरीका के संबंधो को और मजबूत बनाने की उम्मीद करता हूं। भारत और अमरीका की साझेदारी दुनिया के लिए लाभप्रद होगी”।

