छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
करकरा पटेल समाज द्वारा शाकंभरी महोत्सव का आयोजन रखा गया था जिसमें
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव रहे मुख्य अतिथि द्वारा मां शाकंभरी की पूजा अर्चना कर समाज के उत्थान एवं सुख समृद्धि हेतु सभी के लिए आशीर्वाद मांगा । अपने उद्बोधन मे कहा कि शाकंभरी मां दुर्गा का स्वरूप है । इसे वन देवी के रुप मे भी पुजा करते है । वहीं पटेल समाज के लोग सीधे एवं सरल स्वभाव के होते है । इनका मुख्य धंधा कृषि, सब्जी बाड़ी है ।
समाज में शिक्षा के क्षेत्र मे कहा कि बच्चो को सभी समाज बंधु अच्छा से अच्छा पढाए क्योंकि शिक्षा से ही एक शिक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है। हम शिक्षित होगे तो समाज शिक्षित होगा, समाज शिक्षित होगा तो समाज आगे बढेगा ।मरार पटेल समाज करकरा द्वारा शाकमभरी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे
अध्यक्षता जनपद सभापति प्रह्लाद यदु ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में विशेष अतिथि सरपंच कुमारी बाई ध्रुव, छुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष पीलूराम यादव
पटेल समाज के अध्यक्ष श्याम पटेल सहित समाज के पदाधिकारी गण , महिला-पुरुष भारी संख्या मे उपस्थित रहे ।


