विशाल होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में 980 मरीज हुए लाभान्वितरायपुर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एंड हास्पीटल के प्राचार्य, उप प्राचार्य और प्राध्यापक डाक्टरों ने दी सेवाएं साहस युवा विकास विकल्प का सफल आयोजन


झलप/महासमुंद । पंजीकृत समाज सेवी संस्था साहस युवा विकास विकल्प द्वारा बंगलापारा झलप में विशाल होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें विभिन्न नए-पुराने रोगों से पीड़ित 980 मरीजों की निःशुल्क जाॅच किया गया ।साथ ही शिविर स्थल पर उपलब्ध दवाईयां भी निःशुल्क देकर शेष दवाईयां बाज़ार से लेकर नियमित उपयोग करने की सलाह दी गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसडोल के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी आत्माराम साहू थे।अध्यक्षता जन समर्पित सेवा समिति के  जगजीवन सिंग खोसा ने की ।विशेष अतिथि के रूप में समाज सेवी आलोक नायक, मितान युवा मंच के राकेश साहू, जन जागरण मंच के धनेश्वर निषाद तथा उमेश साहू उपस्थित थे ।अतिथियों ने बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति, भगवान धनवंतरि तथा स्व.डाॅ.हेमराज साव के छायाचित्रों पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया ।
शिविर में शासकीय रायपुर होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ.दिलीप मुकुंद पिम्पले, उप प्राचार्य डाॅ.निर्मल भोई,सीनियर प्रोफेसर डॉ.विनोद श्रीवास्तव ,सीनियर मेडिकल आॅफिसर डॉ.तरूण होता ने पूरी तन्मयता और सहजता से दूर-दराज से आए मरीजों का ईलाज किया ।
मुख्य अतिथि की आसंदी से आत्माराम साहू ने कहा कि स्व.डाॅ.हेमराज साव ने अपने जीवन काल में अनेक नेत्र शिविर तथा सौ से भी अधिक सामान्य चिकित्सा शिविरों का आयोजन दूरस्थ वनांचल में किए और आम लोगों को रायपुर के बड़े बड़े विशेषज्ञ डाक्टरों की चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिलाने कार्य किए थे ।उनके ज्येष्ठ पुत्र और इस शिविर के संयोजक डॉ.साहस साव भी उनके नक्शेकदम पर चलते हुए शिविरों का आयोजन कर रहे हैं जो की सराहनीय और अनुकरणीय भी है ।
आभार प्रदर्शन करते हुए शिविर के संयोजक डॉ.साहस साव ने  कहा कि आगे भी शिविरों का आयोजन दूरस्थ गांवों में स्थानीय लोगों के सहयोग से किया जाना है ताकि निरंतरता बनीं रहेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमलता साव, विवेक पाठक, महेन्द्र जांगड़े,  रंजीत जांगड़े,  खम्हन ध्रुव, रविशंकर पाठक, रोहित पटेल, दीपक साव,रामकिशुन साहू, हर्षा साव,नर्मदा प्रजापति, रेशमी पाठक , सिद्धि साहू ,तोयनिधी साव,मुकेश प्रधान, रोशन सिंह मिथुन,होरी लाल साहू, वैभव पाठक,  राजू साहू आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !