मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का दौरा कार्यक्रम महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के प्रवास पर आज रहेंगे

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 20 फरवरी को महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

    मंत्री डॉ. टेकाम रायपुर से 20 फरवरी को सबेरे 11 बजे महासमुंद जिले के विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम सोहागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर एक बजे आयोजित अखिल भारतीय गोड़ समाज के अधिवेशन में शामिल होंगे तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। मंत्री डॉ. टेकाम कार्यक्रम के पश्चात् ग्राम जामपाली के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 3 बजे आयोजित गोड़वाना कप प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत बलौदाबाजार जिले के विकासखण्ड बिलाईगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री डॉ. टेकाम शाम 6 बजे बिलाईगढ़ में आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात् रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !