मुरली में जिला स्तरीय तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का सरपंच राजमति कवंर ने फीता काटकर किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट                  

 पाली विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुरली में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत मुरली द्वारा जिला स्तरीय तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गयाहै जिसमें शुभारंभ अवसर पर मुरली सरपंच राजमति दशरथ कवंर के द्वारा 12 बजे, बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया  । समिति द्वारा विजेताओं टीम के लिए पुरस्कार रखा गया है जिसमें प्रथम पुरस्कार  15151₹और शील्ड  , दूसरा 11151₹शील्ड  , तीसरा 7151₹शील्ड, चतुर्थ  5151₹शील्ड  ,पंचम 4151₹शील्ड, छठवां 3151₹शील्ड समिति द्वारा पुरुस्कार रखा गया है, दूर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था भी किया गया है  । शुभारंभ अवसर पर जनपद सदस्य जमुना देवी उत्तम पटेल  , कौशल श्रीवास  (महामंत्री  ,कांग्रेस हरदीबाजार ) ,मनोज जगत  (सरपंच प्रतिनिधि  ,बोईदा ) ,नंदू पटेल, चैनसिंह जगत, दशरथ कवंर (पूर्व सरपंच ) ,माखनलाल यादव,  बनाऊ राम धनूहार (उपसरपंच ) , रूकेश पटेल  (बीमा अभिकर्ता) ,जेठसिह, जयलाल पटेल, रहमान कुरैशी, संतोषी खाण्डे (पंच) , नीलू जगत  , लक्षमीन बाई  , अंजली बाई, गीता बाई, गोवर्धन पटेल, प्रेम सिंह श्याम, रतन जगत, द्वारिका यादव  (पत्रकार ) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे  ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !