*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
कोरबा - एकल अभियान कोरबा द्वारा एकलव्य विद्यालय के माध्यम से पंचमुखी शिक्षा गांव गांव में तथा शहरी क्षेत्रों में दी जाती है दीपका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद दीपका के पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल उपस्थित हुए साथ ही अंचल के अध्यक्ष उत्तरा कुंभकार सोनी देवी कुंभकार सुकृता निर्मलकर भवानी देवी राठौर उपस्थित थे सर्वप्रथम कार्यक्रम में मां सरस्वती की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित की गई अध्यक्ष उत्तरा कुंभकार ने कार्य योजना रूपरेखा की जानकारी दी कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल ने शिक्षा के महत्त्व व शिक्षा से जनजीवन के साथ गांव शहर देश व राष्ट्र की प्रगति की जानकारी दिए तथा शिक्षक शिक्षिकाओं को पुस्तक का वितरण किया एकल विद्यालय कोरबा जिले में कुल 300 विद्यालय संचालित है एक संच में 30 विद्यालय होती है जिसमें क्रमबद्ध पंचमुखी शिक्षा जिसमें बच्चों को शिक्षा देना गांव में आरोग्य शिक्षा के माध्यम से आयुर्वेदिक दवाओं का प्रचार करना गांव का विकास जैविक खेती के साथ उन्नत कृषि के माध्यम से जानकारी देना तथा शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए जन जागरण करने के साथ संस्कारों की शिक्षा दी जाती है कार्यक्रम में संच शिक्षा प्रमुख व्यवस्थापक रामेश्वर सिंह कंवर एवं वेद प्रसाद यादव सहित दर्जनों ग्रामों से आए हुए शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे !


