नाबालिक को अगुवा कर अनाचार का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

📡 छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़  
        मैंनपुर, गरियाबंद
       मकरध्वज प्रधान

गरियाबंद। जिले में नाबालिक को अगुवा कर अनाचार का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।
प्रार्थी ने 17 फरवरी को अपनी नाबालिक बेटी के अज्ञात द्वारा बहला फुसलाकर एक दिन पहले अगुवा कर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिंगेश्वर पुलिस ने जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश मिलने पर नाबालिक की पतासाजी शुरू की।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 46/21 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पतासाजी के दौरान पुलिस को मामले से जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे और जल्द ही नाबालिक को ढूढ़ निकाला। पुलिस ने नाबालिक को अगुवा करने वाले युवक के कब्जे से पुरैना मोड़ से बरामद कर लिया।
फिंगेश्वर पुलिस ने मामले की अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पुरैना गांव के 21 वर्षीय योगेन्द्र निषाद द्वारा नाबालिक को अगुवा किया गया। योगेन्द्र नाबालिक को 2 साल पूर्व से प्रेमजाल में फांसकर शादी का प्रलोभन देकर रायपुर अपनी मौसी घर भगा ले गया था। इस दौरान आरोपी नाबालिक से जबरन अनाचार भी करता रहा।
पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध प्रकरण में धारा 366, 376(2)(ट) भादवि, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ दिया गया है। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना फिंगेश्वर से उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर, सउनि हुमन सिंह ध्रुव, प्रआर0 नेमीचंद पटेल, राजकुमार साहू, महिला सैनिक पोसिन साहू का सराहनीय योगदान रहा।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !