जिले में हेल्थ एवं वेलनेंस सेंटर में कोविड-19 कोविशील्ड का टीकाकरण जारी


 गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

गरियाबंद-- विश्वव्यापी कोरोना महमारी से बचाव हेतु शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार तथा कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के मार्गदर्शन में 01 मार्च  से 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजूर्ग व्यक्तियों और 45 से 59 वर्ष के गंभीर बिमारियों से पिड़ित (कोमार्बिड) मरीजों को जिला अस्पताल गरियाबंद सहित पीपरछेड़ी, कोसमी, कोचवाय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और बेन्दकुरा, लिटीपारा, नवागढ़, धवलपुर, मदनपुर, गुजरा, फूलकर्रा, के चिन्हांकित हेल्थ एवं वेलनेंस सेंटर में कोविड-19 कोविशील्ड का टीका लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बूजुर्गों और ब्लड प्रेशर, मधुमेह, किडनी, श्वसन संबंधी अन्य गंभीर बिमारियों से पीड़ित व्यक्तियों नें कोराना टीकाकरण हेतु विशेष रूची लेते हुए अपना टीकाकरण करवाया।
गरियाबंद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन. आर. नवरत्न एवं  जिला टीकाकरण अधिकारी सह खंड चिकित्सा अधिकारी गरियाबंद डाॅ. बी. बारा ने बताया कि विकासखंड गरियाबंद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त सभी चिंन्हाकित स्थानों में ए.ई.एफ.आई. कीट सहित सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ टीकाकरण टीम बनाकर लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। इस हेतु हितग्राही को अपना आधार कार्ड या कोई मान्य पहचान पत्र के साथ मोबाईल नंबर लेकर टीकाकरण स्थल में पंजीयन पश्चात टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही मितानिनों और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों और कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर हितग्राहियों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि गरियाबंद शहरी क्षेत्र और कोसमी, पीपरछेड़ी, सढ़ौली, रावनडिग्गी, लिटीपारा, भुंजियामुड़ा, जोबा, उर्तुली, केराबाहरा, नवागढ़, बेन्दकुरा के 80 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों को कोविड-19 का प्रथम डोज लगाया जा चुका है। अभी तक किसी भी हितग्राही में टीकाकरण के पश्चात कोई विशेष प्रतिकूल प्रभाव नहंी पाया गया है। कोरोना टीकाकरण के बाद भी हितग्राहियों को मास्क, सेनेटाईजर उपयोग करते रहने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा 28 दिनों पश्चात दूसरा टीका अनिवार्य रूप से लगवाने हेतु सलाह दी जा रही है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !