थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
धमतरी/मगरलोड --मगरलोड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भोथीडीह में 3 लाख 47 रु का शौचालय निर्माण किया जाएगा जिसका भूमि पूजन का कार्य जनपद अध्यक्ष श्री मति ज्योति दिवाकर ठाकुर द्वारा किया गया
ज्योति ठाकुर ने ग्रामीणों से शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए खुले में शौच से होने वाले नुकसान को भी बताया। साथ ही कहा कि सामुदायिक शौचालय निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। सामुदायिक शौचालय बन जाने के बाद जिनके घर में जमीन के अभाव में शौचालय नहीं बना है उन परिवारों को शौच के लिए खुले में नहीं जाना पड़ेगा।
इस मौक़े पर सरपंच राधिका राजेश सिन्हा, जिला पंचायत कांति कवार, धनेश्वर तारक,उपसरपंच सानिया नियाजुद्दीन कुरैशी, पंच ईश्वरी लहरे, भान बाई, सविता निषाद, ईश्वरी बाई, संतोषी, चिंता साहू, मुरहा पटेल, अरमान खां, ग्रामीण अध्यक्ष अश्वनी कँवर, पीलू राम, हरी चक्रधारी, गोविन्द सेन, राजेश सिन्हा, खेलन सिन्हा, गोपेश साहू ,उषा साहू एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहें |
जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर द्वारा सामुदायिक शौचालय का भूमि पूजन किया गया 3लाख 47 हजार रु शौचालय निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत
मार्च 09, 2021
Tags

