चॉइस सेंटर संचालन हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

 छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
बलौदाबाजार संवाददाता लिलेश्वर प्रसाद निषाद की रिपोर्ट

बलौदाबाजार  :- 25 मार्च 2021/ जिले के नवनिर्मित लवन तहसील कार्यालय में चॉइस सेंटर के संचालन हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गयी है। चयनित अभ्यर्थियों को 7 दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करनें के निर्देश दिए गए है। सूची की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी पर उपलब्ध है। ईडीएम संदीप साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ नागरिक सेवा इलेक्ट्राॅनिक अधिशासन नियम 2003 के अनुसार लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत ऑपरेटर एवं ऐजेंट का चयन हेतु आवेदन पत्र 10 फरवरी 2021 तक मंगाया गया था। प्राप्त आवेदन के बाद अग्रिम कार्रवाई करते हुए 10 मार्च को पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई थी। 16 मार्च तक दावा आपत्ति मंगाया गया था। तत्पश्चात् दिनांक  22 मार्च को कुल 15 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार करने के   बाद मेरिट सूची तैयार किया गया है। जिसमें चयनित एवं प्रतिक्षा सूची जारी कर दी गयी है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !