छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
बलौदा बाजार संवाददाता लिलेश्वर प्रसाद निषाद की रिपोर्ट
बलौदाबाजार :- 5 मार्च 2021/जिले में जन्म-मृत्यु के ऑनलाइन पंजीयन हेतु गहन प्रशिक्षण कराया गया। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री सुमीत कुमार मेरावी ने बताया की आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जन्म-मृत्यु के ऑनलाइन पंजीयन हेतु राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कराया गया था। उक्त प्रशिक्षण के उपरांत जिले में जन्म एवं मृत्यु के पंजीयन को मिशन मोड में क्रियान्वित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 22 फरवरी से शुरू कर लगातार दो हफ्तों तक प्रत्येक विकासखंड को 4 क्लस्टर्स मे बाँट कर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें प्रतिदिन हर क्लस्टर के ग्राम पंचायत सचिवो तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिले में स्थित कुल 903 पंजीयन इकाइयों के पंजीयक शामिल हुए । श्री मेरावी ने बताया की ऑनलाइन पंजीयन से डुप्लीकेसी की संभावनाओं को कम किया जा सकता है तथा क्यूआर कोड की सुविधा से ऑन स्पॉट वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है। उन्होंने सभी पंजीयको तथा आमजन से निवेदन किया है की वे सभी ऑनलाइन माध्यम से ही जन्म-मृत्यु का पंजीयन कराएं एवं असावधानी से बचे। प्रशिक्षण मे योगेन्द्र कँवर, हेमलाल देवांगन, हरबंश कोशले, लक्ष्मी मंडावी तथा देवेन्द्र श्रीवास प्रशिक्षक थे।
बलौदाबाजार में जन्म-मृत्यु के ऑनलाइन पंजीयन हेतु प्रशिक्षण संपन्न
मार्च 06, 2021
Tags

