छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
भारोत्तोलन संघ गरियाबंद जिला अध्यक्ष यशवंत यादव का कुशल नेतृत्व में संघ के। सदस्यों ने किया अतिथियों एवं खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
छुरा -18वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ मंच पर अतिथि के रुप में हेतु फिरतु राम कंवर सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, मधुबाला रात्रे सभापति महिला एवं बाल विकास गरियाबन्द ,केसरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष छुरा एवंअध्यक्ष परियोजना सलाहकार मंडल सदस्य गरियाबंद धनेश्वरी मरकाम यशपेन्द्र शाह पार्षद (राजकुमार छुरा),अब्दुल समद खान रिजवी जी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष,राजीव ठाकुर जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,सलीम मेमन अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय छुरा, नीलकंठ ठाकुर सभापति जनपद पंचायत छुरा,एन सी साहू बैंक ऑफ़ बड़ौदा आसीन सभी अतिथियों ने बजरंगबली जी की पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत यशवंत यादव के नेतृत्व में प्रमोद सिंह ठाकुर,शीतल ध्रुव,टंकेश्वर मरकाम,विनोद देवांगन,ललित वर्मा,पुरानिक नागेश,समाजसेवी मनोज पटेल, राजकुमार लहरें ,अर्जुन धनंजय सिन्हा,राजकुमार लहरे,यूनुस खान,वंदना देवांगन,राजेश्वरी ठाकुर ने किया।अपने उद्बोधन में फिरुतु राम कंवर ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले में सर्वप्रथम हो रहा है जो कि सराहनीय व ऐतिहासिक है इस कार्यक्रम से हमारे क्षेत्र के युवा खिलाड़ी उभरकर सभी के समक्ष अपना हुनर दिखा रहे है यह गौरव की बात है कार्यक्रम के आयोजक समिति को बधाई देते संबोधित किया कि यह प्रयास सतत जारी रहेगा । केसरी ध्रुव ने कहा कि आज पुरुषों के साथ महिलाएं भी खेलों में अपने देश का नाम रोशन कर रही है कदम से कदम मिलाकर चल रही है धनेश्वरी मरकाम ने कहा कि यहां जो बालिका व महिला वर्ग में खिलाड़ी आई हैं वह नारी शक्ति की प्रतीक हैं नारी जागृति का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है कार्यक्रम को नीलकंठ ठाकुर अब्दुल समद खान राजीव ठाकुर ने भी संबोधित किया गरियाबंद भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष यशवंत यादव ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया सचिव हीरालाल साहू ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किए आभार शीतल ध्रुव ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन हीरा लाल साहू ने किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ की ओर से सुकलाल जंघेल पूर्व महासचिव, राजेश जंघेल महासचिव अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन खिलाड़ी रुस्तम सारंग,एस एल जंघेल,डी डी जंघेल, नंदू जंघेल, रुषतम सारंग,मनीष जंघेल ललित साहू,कु.माधुरी साहू ने भी अतिथियों का स्वागत किया।
भारोत्तोलन के प्रथम दिवस के खेल पर सब जूनियर बालक प्रतियोगता में प्रथम स्थान विकास लहरे रायपुर द्वितीय मौलेश यादव राजनांदगांव,तृतीय युवराज भारती रायपुर एवं इसी क्रम में सब जूनियर बालिका प्रतियोगता में प्रथम स्थान पर खुशी विश्वकर्मा रायपुर,द्वितीय निलेश्वरी यादव धमतरी,तृतीय खुशबू विश्वकर्मा रायपुर स्थान पर रही।
राज्य स्तरीय भारोत्तोलन चैम्पियनशिप का छुरा नगर में भव्य शुभारंभ
मार्च 06, 2021
Tags


