गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद /राजिम--- छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके कल 6 मार्च 2021 को गरियाबंद जिले के राजिम आयेंगी। वे यहां पर माघी पुन्नी मेला 2021 के अवसर पर आयोजित संत समागम का शुभारंभ करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके 06 मार्च 2021 को शाम 5ः15 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 6 बजे राजिम पहुंचेंगी। राज्यपाल सुश्री उईके शाम 6.20 बजे राजिम लोचन मंदिर दर्शन करेंगी तत्पश्चात वे शाम 6.25 बजे माघी पुन्नी मेला 2021 में आयोजित संत समागम शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। राज्यपाल सुश्री उईके रात्रि 8.30 बजे राजिम से सड़क मार्ग द्वारा राजभवन के लिए प्रस्थान होगी।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके आज राजिम आगमन संत समागम का करेंगी शुभारंभ
मार्च 06, 2021
Tags

