छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ बलौदाबाजार संवाददाता लिलेश्वर प्रसाद निषाद की रिपोर्ट
बलौदाबाजार :- 9 मार्च 2021/ दिव्यांगजनों को सामाजिक गतिशीलता एवं आर्थिक सबंलता प्रदान करने उद्देश्य से जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में 5 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल, 5 दिव्यांग दम्पत्ति को निःशक्त विवाह प्रोत्साहन के तहत 50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि एवं 12 विधवा महिलाओं को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना अंतर्गत 20 हजार रूपये सहायता राशि का चेक प्रदाय किया गया। कलेक्टर व्दारा सभी दिव्यांगजनों को शुभकामनाऐं देते हुए राशि का उपयोग जीविकोर्पाजन कार्यो में करने हेतु कहा गया। सभी के पेंशन प्रकरण तैयार करने हेतु उप संचालक समाज कल्याण को निर्देशित किया गया।
लाभान्वित दिव्यांगजन विकास खण्ड बलौदाबाजार से है इनमें दिलीप यादव ग्राम चाम्पा, अवधराम ग्राम बगबुडा, हरिप्रसाद कैवत्र्य ग्राम तिल्दा, सुरेश घृतलहरे ग्राम भरवाडीह, देवा वर्मा ग्राम मुण्डा के 80ः प्रतिशत से अधिक अस्थिबाधित दिव्यांग हैं, जिन्हे बैटरी चलित ट्रायसायकल निःशुल्क प्रदाय की गई है। निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 5 जोड़ें दिव्यांग दम्पत्ति सुमित्रा टण्डन पति किशन कुमार टण्डन, ग्राम जंगलोर, उर्मिला साहू पति राजकुमार साहू ग्राम अहिल्दा, राजकुमारी वर्मा पति लोमेश प्रसाद वर्मा ग्राम कोलिहा, अनीता देवांगन पति होरीलाल देवांगन ग्राम तुरमा, सीमा पटेल पति अविनाश पटेल ग्राम पिसिद को 50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि चेक प्रदाय किया गया।
राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना अंतर्गत 12 विधवा महिलाओं को 2 लाख 40 हजार रूपये सहायता राशि प्रदाय किया गया। बाहरतीन ग्राम देवरी, पार्वती ग्राम बिटकुली, चंदबाई बघेल एवं मुन्नी ग्राम करमदा, सोहागा ग्राम लटुवा, सुरतीन एवं सुशीला ग्राम पोैंसरी, बुधारा एवं कलीबाई ग्राम खटियापाटी, मालती ग्राम भरसेली,अमरिका एवं हिरौंदी ग्राम अमलिडीह को 20000-20000 रूपये सहायता राशि चेक प्रदाय किया गया।
उप संचालक समाज कल्याण आशा शुक्ला,ने विभागीय योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर फिरीत राम पटेल कलाकार समाज कल्याण बलौदाबाजार, एवं रामसाय मनहरे पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक जनपद पंचायत बलौदाबाजार भी उपस्थित रहे।
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं सहायता राशि का वितरण
मार्च 09, 2021
Tags


