कलेक्टर ने किया राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा राजस्व प्रकरणों को निराकरण में लाये तेजी,मौजूदा गति से कलेक्टर ने जतायी नाराजगी


छत्तीसगढ सेवा न्यूज़
बलौदाबाजार संवाददाता लिलेश्वर प्रसाद निषाद की रिपोर्ट
बलौदाबाजार :- 9 मार्च 2021/ कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज सँयुक्त जिला कार्याल के सभागार में राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में मौजूदा गति से नाराजगी जाहिर करतें हुए काम मे तेजी लाने के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए है। इसके साथ ही प्रकरणों को ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में  दर्ज नही कराने पर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने कहा सभी आवेदनों का निराकरण समय सीमा के भीतर निश्चित अवधि में ही अनिवार्य रूप से हो जाना चाहिए। उन्होंने आज बिंदुवार नामांतरण,खसरों का डिजिटल हस्ताक्षर,अभिलेख दुरुस्ती, डायवर्सन,भू -अर्जन, राजस्व लगान वसूली, सीमांकन,नजूल भूमि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा किए है। उन्होंने जिले में राजस्व वसूली प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिए है। श्री जैन ने कहा की जिले के सभी तहसीलों में नामातंरण प्रकरणों की निराकरण की प्रकिया बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। जिस कारण से जिले में नामांतरण की स्थिती संतोषप्रद नही कहा जा सकता है। आप सभी राजस्व अधिकारी इसमें और अधिक मेहनत कर उचित परिणाम देवे। साथ ही कहा की नामातंरण एवं बंटवारा समय के साथ सभी लोगों के साथ जुड़ा हुआ मामला होता है। आप सभी इसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही पूरा करें।
जाति,आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने में लाए तेजी- कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने सभी राजस्व अधिकारियों को स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का शत प्रतिशत जाति,आय एवं निवास प्रमाण पत्र तेजी से बनाने के निर्देश दिए है। आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों में शिक्षा विभाग से समन्वय कर इस हेतु शिविरों का भी आयोजन करनें का निर्देश दिए है।
आयुष्मान कार्ड शिविरों एवं गोठान के कार्यो मे रखें सतत निगरानी- बैठक में राजस्व अधिकारियों को मार्च भर चलने वाला आयुष्मान कार्ड शिविरो को भी निगरानी करनें के निर्देश दिए  है। ताकि सभी हितग्राहियों का पंजीयन शत प्रतिशत पूर्ण हो एवं आयुष्मान कार्ड के नाम से कोई अवैध राशि का उगाही ना कर सकें। इसके साथ ही पंचायतों में चल रहें गोठान कार्यो की भी सतत निगरानी करनें के निर्देश दिए गए है। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की सँयुक्त कलेक्टर लवीना पांडेय,इंदिरा देवहारी,टेकचंद अग्रवाल समेत सभी अनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !