भंवरपुर। यत्र नार्यस्तु पूज्यंते तत्र रमंते देवता अर्थात जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता विराजमान होता हैं, इसी कड़ी में आज महिला दिवस के उपलक्ष पर भंवरपुर में सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत भवन भंवरपुर में किया गया जहां मुख्य अतिथि चातुरी डिग्री लाल नंद प्रदेश अध्यक्ष चौहान सेना छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतीक देवांगन सरपंच ग्राम पंचायत भंवरपुर, उमाकांत तिवारी चौकी प्रभारी भंवरपुर, रूबी सिंह ठाकुर समाजिक कार्यकर्ता सरायपाली, शुशीला बारीक,प्रेमिन साहू,चंचला पटेल, रंजना देवांगन, सुभाषिनी चौहान समेत भंवरपुर क्लस्टर की महिलाएं मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के गा कर किया गया।तत पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि चातुरी नंद ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हर वर्ग में महिलाएं आगे बढ़ रही है, समाज मे महिलाओं की सहभागिता से निश्चित ही मजबूती मिलेगी, महिलाओं को हमेशा सक्रिय रूप से क्रियाकलापों में आगे आना चाहिए।
उक्त कार्यक्रम में चंचला पटेल उमरिया, रंजना देवांगन भंवरपुर, सुभाषिनी चौहान भंवरपुर, रुकमणी पटेल पलसापाली, सुशीला बारीक भंवरपुर, विनीता प्रधान भंवरपुर, इंदु गिरी चनाट, सुकांति चौहान तिलाईदादर, चंद्रिका साहू पुरुषोत्तमपुर, रजनी दास नोंगड़ी, रामकुमारी निषाद भंवरपुर, सीमा तिवारी उमरिया, सुशीला दीवान ठुठापाली समेत सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य खेल कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान इंदु गिरी दूसरे स्थान पर चंद्रिका साहू मटका फोड़ खेल में प्रथम स्थान इंदु गिरी दूसरे स्थान पर सुशीला बारीक एवं रस्साकशी खेल में प्रथम स्थान पर चनाट ग्रुप एवं दूसरे स्थान पर भंवरपुर ग्रुप रहा सभी महिलाओं ने कार्यक्रम में भरपूर मनोरंजन किया।

