राजीवलोचन मंदिर में मिलता है देश का प्रसिद्ध प्रसाद ‘‘अटिका’’

संवाददाता नेहरू साहू की रिपोर्ट
9407900242

राजिम। भगवान राजीवलोचन मंदिर में प्रसिद्ध प्रसाद अटिका (पिडिया) मिलता है। जानकारी के मुताबिक यह प्रसाद देश भर में मात्र भगवान विष्णु का राजीवलोचन मंदिर में वर्षाें से वितरित किया जा रहा है। यह मुठिया आकार का बंधा हुआ चावल से बना होता है। इसके साथ इसमें घी, गुड, शक्कर, दुध मिलाया जाता है। इन्हें खाने से मुंह का स्वाद बदल जाता है। स्वादिष्ट ऐसा कि एक बार खाने के बाद बार-बार चखने का मन करता है। आने-जाने वाले श्रद्धालु इस प्रसाद को अपने घर ले जाते है। इन्हें महिनों तक रखा जा सकता है जैसे छत्तीसगढ़ी रोटी लम्बे समय तक खराब नहीं होते, वैसे ही इस प्रसाद को रखा जा सकता है। बता दें कि आज से 10 साल पहले यह प्रसाद 10 रूपये में तीन नग मिलता था, पश्चात् दो नग मिला। लेकिन अब लगातार बढ़ रही मंहगाई के कारण एक नग से ही दर्शनार्थियों को संतुष्ट करना पड़ रहा है। यह काफी पसंदीदा प्रसाद है। मंदिर आने वाले हर भक्त इस प्रसाद को ग्रहण करते है। भगवान राजीवलोचन में दाल-चावल एवं सब्जी का भोग प्रसादी लगाया जाता है। इस प्रसाद को भी लेने के लिए लोग बड़ी संख्या में पॅहुचते है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !