फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर के माध्यम से आम जनता को मिल रही योजनाओं की जानकारी करहीबाजर में सैकड़ों लोगों ने देखा विकास,योजनाओं और उपलब्धियों की तस्वीर


 छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
बलौदा बाजार संवाददाता लिलेश्वर प्रसाद निषाद की रिपोर्ट

बलौदाबाजार :- 5 मार्च, 2021/छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित फोेेटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन हाट बाजारों में जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। आज दूसरे दिन भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत करहीबाजार के साप्ताहिक हाट बाजार फोटो फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन,संबल, उन्नति का हर्ष, किसान गुटका सहित अन्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार समाग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। इसी प्रकार फोटो प्रर्दशनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के क्रियान्वयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, आदर्श गौठान, बिजली बिल हाफ योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राम वन गमन पथ, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पीडीएस, कृषि विभाग के विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं से संबंधित छायाचित्र के माध्यम से जानकारी दी गई। साप्ताहिक बाजार में आये करहीबाजार के साथ ही लालपुर, रामपुर,मचहा, गिदपुरी, गहतरा, मेंकरी केसला, बिटकुली,राजपुर ओटेबंध आसपास के गांव आसपास के विभिन्न गावो के लोगो ने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। प्रदर्शनी का शुभारंभ गाँव के सरपंच हीराराम पटेल ने किया। उन्होंने हाट बाजार में फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याण योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के कदम की सराहना करते हुए उन्होंने जनसम्पर्क विभाग की प्रशंसा की। इस दौरान उपसरपंच अरूण निषाद एवं सचिव सुंदर पाल भी उपस्थित थे। ग्राम कहरी बाजार निवासी 35 वर्षीय किसान  रविशंकर पटेल ने सरकार के द्वारा  गौठानो में कार्य,गोबर खरीदी कार्यो की प्रशंसा की। साथ ही जैविक खाद को बढ़ावा देने से फसल की उत्पादन में वृद्धि एवं खर्च में कटौती होना बताया है। उसी तरह पास के ही गाँव ओटेगन के निवासी तृतीय लिंग पीताम्बर ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की काम काज की प्रशंसा की साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा थर्ड जेंडर के लोगों के हित मे उठाये गए कदम को समाज सुधार की एक सरहानीय पहल बताया। कल 6 मार्च को फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम करमदा में किया जाएगा।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !