सरायपाली( छतरसिग पटेल). सरायपाली क्षेत्र के ग्राम तोरे सिहा में परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर शह पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में सराईपाली विधानसभा के कर्मठ जागरूक विधायक किस्मत लाल नंद जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायपाली शहर कांग्रेस के अध्यक्ष आर.एन. आदित्य अधिवक्ता तथा ग्राम तोरे सिंह के सरपंच एवं सरपंच दीपक की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ सम्मानीय विधायक ने बच्चों का मुंह जूठन के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं का गोद भराई की रस्म को पूरा किया तथा श्री नंद जी ने कहा कि आज की स्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार विशेष रूप से महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है तथा कुपोषण बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं सरकार चला रही है, साथ-साथ गर्भवती माताओं के लिए भी सरकार के द्वारा अनेक योजनाएं चलाया जा रहा है , नंद जी ने यह भी कहा कि आज वास्तव में बच्चे कुपोषण से कुपोषित है ऐसे बच्चों को खोज कर निकाल कर उनकी स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना अति आवश्यक है। साथ ही साथ उपस्थित सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया ,तथा महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शन भी दिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री नारंग जी का उक्त कार्यक्रम को कराए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहा है lसाथ-साथ उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन भी इनके द्वारा किया गयाl

