सरायपाली (छतरसिग पटेल). उड़ीसा के बरगढ़ जिले के चरदापाली ग्राम पंचायत के 18 गांव के आठ हजार ग्रामीण छत्तीसगढ़ राज्य में शामिल होना चाहते हैं. ग्रामीणों का आरोप कि कि आजादी के 73 साल बाद अंगी नदी पर पुल नही बन पाया विकास के नाम पर गंदा मजाक सहित से ओडिशा सरकार व मंत्रियो पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणो का कहना है कि ओडिशा सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है. इसके लिए वे बार-बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का सामाधान नही हो रहा है. इस कारण वे अब वे छत्तीसगढ़ राज्य में शामिल होना चाहते हैं. इसे लेकर ग्रामीण छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा में आंदोलन पर बैठे हैं.
ग्रामीणों के आग्रह पर विगत दिनों सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद आंदोलन स्थल पहुंचे थे. जहाँ उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम भूपेश बघेल से चर्चा करने की बात कही. अब देखना होगा की आने वाले समय में प्रशासन क्या कुछ कदम उठा पाती है.

