छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
बलौदाबाजार संवाददाता लिलेश्वर प्रसाद निषाद की रिपोर्ट
बलौदाबाजार :- जिले के बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत करमदा के साप्ताहिक बाजार में आज जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया गया। हाट बाजार में आए ग्रामीणों ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गयी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शिविर में छ.ग.शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन,संबल किसान गाईड लाईन, उन्नति का हर्ष,सहित अन्य प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया, जिसकी ग्रामीणों ने काफी सराहना की। साप्ताहिक बाजार में करमदा सहित आसपास के गाँव कोलयारी,पुरैना,नावापारा,धवई, पौसरी,गैतरा के ग्रामीण भी बड़ी सँख्या में आते है। ग्राम पंचायत के सरपंच सावन बाई बघेल ने हाट बाजार में फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याण योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के कदम की सराहना करते हुए उन्होंने जनसम्पर्क विभाग की प्रशंसा की। इस दौरान उपसरपंच राजकुमार वर्मा एवं रामकुमार वर्मा, रोजगार सहायक सतीश वर्मा,पटवारी शिवकुमार साहू, कोटवार सहित गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ग्राम सलौनी निवासी 40 वर्षीय किसान संतोष कुमार निषाद ने सरकार द्वारा 25 सौ रुपये में प्रति क्विंटल धान खरीदी को ऐतिहासिक कदम बताया।उन्होंने बताया कि मेरे पास 1.5 एकड़ खेत है पिछले साल मैंने 23 क्विंटल मोटा धान बेचा हु। जिसमें राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के माध्यम से तीन किस्तों से करीब 10 हज़ार रुपये का अतिरिक्त राशि मिला है। जिससे मेरे आर्थिक आय में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही गौठानो में कार्य, गोबर खरीदी कार्यो की प्रशंसा की। शिविर में आए राधे श्याम वर्मा, गिरधारी लाल साहू,नवीन वर्मा, हेमीन वर्मा, द्रोपती वर्मा एवं अन्य लोगों में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी शिविर में ली। उल्लेखनीय है कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से छ.ग.शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा,घुरूवा एवं बाड़ी के क्रियान्वयन,समर्थन मूल्य पर धान खरीदी,राजीव गांधी न्याय योजना, मनरेगा,मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।
करमदा के साप्ताहिक बाजार में लगी फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर ग्रामीणों को मिली छ.ग. शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
मार्च 07, 2021
Tags

