महासमुन्द 03 अप्रैल 2021/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एन.के. मंडपे ने बताया कि आज शाम प्रदेश से पर्याप्त मात्रा में कोविड-19 के वैक्सीन का डोज जिला चिकित्सालय को प्राप्त हो चुका है। कल रविवार को भी अन्य दिनों की तरह जिले के 100 चिन्हित कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों में वैक्सीनेशन का कार्य निर्धारित समय से सुचारू रूप से किया जाएगा।

