अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में और तेजी लाने के दिए निर्देश

कोरोना मामलों में तेजी को रोकने के लिए टेस्टिंग, ट्रेसिंग, और वैक्सीनेशन पर अधिक से अधिक ध्यान दे

 महासमुंद 3 अप्रैल 2021/ सभी राजस्व अधिकारी सीमांकन, विवादित-नामांतरण, अविवादित बंटवारा, भू-अर्जन के प्रगति, भुगतान किए गए राशि, वनाधिकार पट्टा पुनर्विचार के प्रकरण, वनाधिकार पट्टा के लम्बित आवेदन, नगरीय निकाय को भू-आबंटन के लिए विगत माह में जिले को प्रेषित प्रकरण, 7500 वर्ग फीट भू-व्यवस्थापन में जमा राशि, बिना माॅस्क वालो पर चालानी कार्रवाई के साथ डायवर्सन की वसूली के मामलें में निराकरण कर तेजी लाने के निर्देश कलेक्टर डोमन सिंह ने दिए। उन्होंने आज राजस्व अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा के साथ ही कोविड-19 के कामों पर भी विस्तार से बातचीत की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में राजस्व अधिकारियों को कहा है कि निजी चिकित्सालयों को कोविड-19 के मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य उपचार के लिए 50 प्रतिशत् बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए और संबंधित चिकित्सालयों से सहमति प्राप्त करें। 

   कलेक्टर सिंह ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निपटारे में पहले से काफी प्रगति आई है, मगर इसे और बेहतर किए जाए। उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से कहा कि वनाधिकार अधिनियम के तहत् निरस्त किए गए वनाधिकार दावों की समीक्षा के कार्यों को प्राथमिकता के अपनें कार्यों में शामिल किया है। नगरीय क्षेत्र में प्रदत्त नजूल की भूमि पर आवास बनाकर रह रहें ऐसे ईच्छुक पट्टाधारियों से जिन्होंने पट्टे पर प्राप्त भूमि के संबंध मंे भू-स्वामी अधिकार हेतु आवेदन दिया है, उन्हें गाईड लाईन के आधार पर भू-स्वामी हक (मालिकाना हक) की समुचित कार्यवाही करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को कहा है कि डायवर्सन प्रकरणों पर गम्भीरता से विचार करें। राजस्व पखवाड़ा के दौरान शेष लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकरण करने का प्रयास करें। 

कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना मामलों में तेजी को रोकने के लिए टेस्टिंग, ट्रेसिंग, आइसोलेशन, क्लीनिकल ट्रीटमेंट और वैक्सीनेशन पर अधिक से अधिक ध्यान देने को कहा। इसके लिए और अधिक तेजी से काम करने के साथ ही कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए इसे फैलने से रोकने एवं संक्रमण से बचाव आदि के किए जा रहे कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन कराने के मामलें में पूरें छत्तीसगढ़ में महासमुन्द जिला पहले नम्बर पर है। शासन स्तर पर  जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा यहां के नागरिकांे को उनके जागरूकता के लिए प्रशंसा की गई है। उन्होंने इसके लिए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य अमले तथा यहां के नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा आगे भी ऐसे ही काम करने की आशा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जोगेंद्र कुमार नायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। महासमुंद को छोड़ कर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वीडियों कांफ्रेन्सिंग के जरिए शामिल हुए। 

    कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि अन्य शहरों की तुलना में महासमुन्द जिले की स्थिति अभी नियंत्रण में है। किन्तु हम सभी को सावधान सतर्क और सजग रहने की जरूरत है। क्योंकि कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी दिखने लगती है। वैक्सीनेशन और हर्ड इम्यूनिटी का सकारात्मक प्रभाव का असर भी दिखने लगेगा। कलेक्टर ने कहा कि पूर्व अनुभवों के साथ हमें कोरोना के अंत और उसके तरीकों के बारे में सोचने और काम करने की जरूरत है। इसमें आप सभी का पहले का अनुभव महत्वपूर्ण होगा। सिंह ने अधिक से अधिक पात्र लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियो.समाजसेवी संस्थाओं के साथ-साथ अन्य गणमान्य नागरिकों का भी सहयोग लें। टीकाकरण के कारण जैसे-जैसे ज्यादा लोग इम्यून होते जाते हैं, वैसे-वैसे संक्रमण फैलने का खतरा कम होता जाएगा।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !