कलेक्टर ने कोविड हॉस्पिटल जाकर  स्वयं लिया  जायजा

 बासी भोजन परोसने की खबरें भ्रामक


 गरियाबंद  15 अप्रेल जिले के डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल  और कोविड  केयर सेंटर में मरीजों को दिये जाने वाला भोजन ताजा और जांच कर दिया जा रहा है । कलेक्टर आज दोपहर स्वयं जाकर  मरीजों से बात की और खाना के सम्बंध में जानकारी ली।  इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन, अनुविभाग अधिकारी ,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और द् सुरक्षा अधिकारी  मौजूद थे। कलेक्टर ने मरीजों को समझाइश दी कि उन्हें शिकायत मिली है,जिस पर वे स्वयं संज्ञान ले रहे हैं। उन्होंने मरीजों से धैर्यपूर्वक उपचार कराने और कोविड  प्रोटोकॉल का पालन करने कहा। मौके पर मौजूद खाद्य सुरक्षा अधिकारी तरुण बिड़ला ने बताया कि मरीजों को ताजा भोजन दिया जा रहा है ।बासी और खराब भोजन देने की खबरें  भ्रामक है । उन्होंने कहा कि कलेक्टर के आदेश के पश्चात दोनों समय और नाश्ता की गुणवत्ता का वे स्वयं जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक साथ ढाई सौ मरीजों को खाना दिया जा रहा है यह संभव है कि खाना ठंडा हो लेकिन बासी खाना कतई नहीं है । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और कोविड  अधिकारियों से मिलने के पश्चात मरीजों को दोनों पहर और नाश्ता गर्म  ही दिए जाने की तैयारी है । उन्होंने कहा कि हम मरीजों के स्वास्थ्य का पूरी तरह देखभाल कर  रहे  है और उन्हें ताजा और गर्म भोजन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में है । 

डेडीकेटेड  कोविड  हॉस्पिटल पॉलिटेक्निक कालेज गरियाबंद में उपचार करा रहे ग्राम कोसमी छुरा आमदी, झालबहार , मुड़ागांव छिदौला और बेलटूकरी के मरीजों ने बताया कि परोसा जाने वाला  खाना बिल्कुल बासी नही है । बेहतर और गुणवत्तापूर्ण है उन्हें खाना में किसी तरह के शिकायत नहीं मिली है .वही कलेक्टर निलेश क्षीरसागर स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जांच टीम गठित कर भोजन और मरीजों को दिए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने आदेश दिए हैं । ज्ञात है कि डेडीकेटेड कोविड-हॉस्पिटल में लगभग ढाई सौ मरीज है जिनका उपचार किया जा रहा है ।उन्होंने  इस तरह की  गलत और भ्रामक खबरों से बचने का आग्रह किए हैं उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी तरह की शिकायत है तो वह खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नंबर पर संपर्क  कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।इस संबंध में वेंडर को भी निर्देश दिए गए हैं कि खाना की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।