महासमुन्द : कोरोना से निपटने के लिए जिले के शासकीय एवं निजी हॉस्पिटल में 237 ऑक्सीजन बेड

महासमुन्द / देश के साथ-साथ कोविड की गंभीर आपदा से जूझते हुए जिले में इससे निपटने के लिए जिला एवं स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा असाधारण प्रयास किए जा रहे हैं। विकासखंड मुख्यालयों पर 100-100 बिस्तर का कोविड केयर सेन्टर बनाने का कार्य भी पूर्णतः की ओर है। कुछ दिनों में यहाँ भी मरीजो को स्वास्थ्य सुविधाए मिलने लगेगी।
 
  प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के दो शासकीय इनमें डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल और जी एन एम कोविड केयर इसी तरह भारती हॉस्पिटल, आदित्य हॉस्पिटल, आर एल सी हॉस्पिटल, जैन नर्सिंग होम, साईं नमन हॉस्पिटल , जय पतई माता हॉस्पिटल एवं सोहम, माँ चंडी एवं सिद्धि विनायक हॉस्पिटल शामिल है। इन चिकित्सालयों पर मरीजो के लिए कुल 237 आक्सीजन बेड की सुविधा उपलब्ध है। जिले में कोरोना के 05 से अधिक धनात्मक प्रकरण मिलने पर 16 स्थलों को कंटेंटमेंट जोन बनाया गया है। जहाँ वहाँ के नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इनमे  बागबाहरा विकासखण्ड में 05, पिथौरा 08, एवं सरायपाली में 04 शामिल है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 25 क़्वारेंटाइन सेंटर बनाये गए है । इनमे 1510 व्यक्ति को ठहराया जा सकता है। विकासखण्ड सरायपाली  में 04 केन्द्र जहाँ 400 लोग ठहर सकते है। इसी तरह  महासमूंद में 03 केंद्र जहाँ 450, पिथौरा में 04 जहाँ 140, बसना में 05 केंद्र जहाँ 320 बागबाहरा में 05 जहां 120 एवं तुमगांव में 04 केंद्र जहाँ 80 लोगों को ठहराया जा सकता है। इसके अलावा नागरीय निकायों में भी बनाया गया है। वर्तमान में नगरीय निकाय महासमुन्द के क्वारेंटाइन सेन्टर पर एक व्यक्ति को ठहराया गया है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !