राजनांदगांव : सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगी दुकानें : शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा लॉकडाउन

कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों से की लॉकडाउन के संबंध में चर्चा

कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या के मद्देनजर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों से लॉकडाउन के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
    बैठक में चर्चा के बाद राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में सर्वसम्मति से शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया। सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। अत्यावश्यक सेवाएं जिनमें दवाई की दुकानें एवं पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। दुध विक्रेता शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक वितरण कर सकते हैं। नगर पालिका क्षेत्र के लिए एसडीएम पृथक आदेश जारी करेंगे। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोŸारी हुई है और मृत्यु दर भी बढ़ी है। विकासखंडों में कोविड केयर सेंटर आरंभ किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में होम आईसोलेशन की सुविधा सुलभ नहीं हो पाने के कारण कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीज रहेंगे। कोरोना की रोकथाम के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन बहुत जरूरी है। जिन घरों में कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं वे दूसरों को खतरे में न डालें और स्वयं को आइसोलेट करें। कोरोना के अचानक बढ़ोŸारी कभी भी हो सकती है। शहर के साथ-साथ खैरागढ़ एवं डोंगरगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में केस बढ़े हैं। शादी एवं अन्य कार्यक्रमों में संक्रमित होकर मरीज आ रहे हैं वहीं होली के त्यौहार पर महाराष्ट्र से यहां आने पर भी पॉजिटिव केस मिले हैं। कंटेनमेंट जोन कोरोना की रोकथाम के लिए अभी उतना प्रभावी नहीं है ऐसे में लॉकडाउन लगाना उचित होगा। उन्होंने कहा कि सभी सब्जी तथा फल वाले मास्क जरूर लगाएं। सभी व्यवसायी तथा ऐसे लोग जिनके यहां ज्यादा लोग मिलने आ रहे हैं वहां सैम्पल जरूर लें। हॉटस्पॉट स्थानों से आ रहे माल वाहन के ड्रायवर एवं हमाल की रिपोर्ट भी लें।
    महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि कोरोना महामारी से हम सभी साल भर से जूझ रहे हैं लेकिन फिर वैसे ही स्थिति निर्मित हो गई है। विगत वर्ष सभी ने भरपूर मदद की थी और इस बार भी सभी मिलकर कार्य करेंगे। कोरोना संक्रमितों के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बागनदी बार्डर में एन्टीजन टेस्ट भी किया जा रहा है। इन सभी प्रयासों के सार्थक परिणाम होंगे।
    पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक कोरोना वैक्सीन अवश्य लगाएं। हमें अनुशासन में रहना होगा। पुलिस विभाग को आवश्यकता पड़ने पर सख्ती भी करना होगा, तो करेंगे लेकिन ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन अमूल्य है। विगत दिनों जिले में मृत्यु दर बढ़ी है जो कि अच्छा संकेत नहीं है। वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। वैक्सीन सुरक्षित है और कोरोना से बचाव के लिए सभी वैक्सीन लगवाएं तथा प्रोटोकॉल का पालन करें। नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि यह आवश्यक है कि सभी वैक्सीनेशन के बाद मास्क पहने, स्वयं को और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनना जरूरी है। विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हम किस तरह समाधान करें इस पर ध्यान देने की जरूरत है। जिले में समाजसेवी संस्थाएं एवं अन्य सभी नागरिक मदद करेंगे और सभी का सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि इस घातक बीमारी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि जिले में 3 लाख 56 हजार सेम्पल लिए गए हैं जिसमें 23 हजार कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि विगत 15 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। वहीं मृत्यु दर भी बढ़ी है। कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। लोग अभी भी प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना संक्रमित होम आईसोलेशन के मरीज बाहर घूमते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर प्रकरणों में मृत्यु दर देर से कोरोना परीक्षण कराने से हुई है। 24 घंटे के भीतर परीक्षण कराएं। हम सब को गंभीरता से सोचना होगा कि हम जिले को सुरक्षित करें। सभी व्यापारिक संगठन के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। शांति विजय सेवा समिति के भावेष वैद ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन करने का निर्णय उचित होगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप एवं अन्य स्थानों पर मास्क अनिवार्य करना चाहिए। एक कदम एनजीओ के आकाश चोपड़ा ने कहा कि शांति विजय सेवा समिति एवं प्रेस क्लब के सहयोग से कोविड केयर संस्था आरंभ किया जा रहा है। वैसी ही दूसरी संस्थाओं द्वारा ऐसी पहल की जानी चाहिए। इस अवसर पर पार्षद  कुलदीप सिंह छाबड़ा, भावेष वैद, विनय जैन, अशोक मोदी, बड़रिया, प्रकाश श्रीश्री माल, ललित भंसाली, सूर्यकांत जैन सहित विभिन्न व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !