महुआ बीनते युवक को जंगली सुअर का हमला गम्भीर चोटें आई,

गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

गरियाबंद / छुरा --जंगली सुअर का हमला

गरियाबंद जिले के छुरा  विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कसहीबहारा मैं बीते दिनों महुआ बीने जंगल गए युवक पर जंगली सूअर ने हमला बोल दिया जंगली सुअर के हमले से युवक के पैर पर गहरी चोट आई है , जिसका इलाज खड़मा के अस्पताल में किया गया , मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कसहीबहरा के निवासी शेरसिंह ठाकुर रोज की तरह सुबह महुआ बीनने ग्राम से लगे जंगल में महुआ बीनने गया हुआ था , जंगल में महुआ बीनते समय अचानक खूंखार जंगली सुअर ने युवक पर हमला कर दिया , सुअर के हमले से युवक के पैर में गहरी चोट आयी है , घटना सुबह सात बजे के आसपास की बताई जा रही है ।


उसके युवक द्वारा बड़ी मुश्किल से जान बचाकर गांव में पहुंच कर घटना के बारे में अपने परिवार को बताया  , जिसके बाद युवक के परिवार वाले ने युवक को खड़मा अस्पताल में भर्ती करवाया , जंहा उसका अस्पताल में उपचार किया गया , हमले में युवक के पैर में भारी गहरी चोट आई है , युवक का खून भी बहुत बह गया है , चित्र में आप साफ – साफ देख सकते है , ग्रामीण क्षेत्र में सभी महुआ और चार का सिलसिला लगातार जारी है , वही महुआ और चार में चलते इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र के लोग सुबह ही जंगल की ओर निकल जाते है , लॉकडाउन के चलते इन दिनों ग्रामीण इलाकों के लोगों को यही एक कमाने का एक सुनहरा मौका मिला है , जिसका फायदा उठाते क्षेत्र में काफी ग्रामीण नज़र आ रहे है ।

 गांजा तस्ककरी का मामला

इलाके में एक बार फिर उड़ीसा के गांजा तस्करो को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है , गरियाबंद पुलिस ने इस बार 08 पैकेट गांजा के साथ 03 तस्करों को पकड़ने में सफलता हाशिल की है।मिली जानकारी के अनुसार 18/04/2021 को सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गरियाबंद से लगे उड़ीसा सीमा की ओर से तीन लोग मोटर सायकल से गांजा लेकर गरियाबंद शहर के तरफ आ रहे है

जिसके बाद सिटी कोतवाली प्रभारी वेदमती दरियो ने इसकी जानकारी गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को दी पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा एक टीम बनाकर कर मुखबिर द्वारा बताए अनुसार उक्त मार्ग पर खड़े होकर आने जाने वाली गाड़ियों पर नजर रख रहे थे उसी दरमियान मुखबिर द्वारा बताए गए गाड़ी लाल रंग की ड्रीम होंडा क्रमांक cg 04 kk 4662 में 03 युवक बाइक पर आ रहे थे जिसे रोककर तलाशी ली गई तलाशी के दौरान युवको के पास से 08 पैकेट में टेप में मारा हुआ 08 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत 80,000 हजार रुपये बताया गया। गांजा के साथ गिरफ्तार जनार्दन ध्रुवा, व्यासदेव भट्ट, दिव्याकिशोर प्रधान ये तीनो युवक उड़ीसा के बरगढ़ जिले के बताए गए है गिरफ्तार तीनो युवको पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 126/2021 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

गौरतलब बात है कि जिले में अभी लाकडाउन लगा हुआ है जिसके तहत प्रशासन द्वारा पूरे उड़ीसा सीमा को सील किया गया है जिसके बावजूद उड़ीसा के तस्कर कैसे गरियाबंद जिले में प्रवेश किये और तस्कर द्वारा गांजा कहा ले जा रहे थे इसका पता अभी तक नही चल पाया है। उक्त कार्यवाही में सिटी कोतवाली गरियाबंद थाना प्रभारी वेदमती दरियो, उपनिरीक्षक चंदनसिंह मरकाम, प्रधानआरक्षक डिगेश्वर साहू,कुबेर बंजारे,मनीष चेलकर, मुरारी यादव,डिलोचन रावयादव,डिलोचन रावटे, शिवलाल तिर्की,रविशंकर सोनवानी की महती भूमिका रही ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !