गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद---इलाके में एक बार फिर उड़ीसा के गांजा तस्करो को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है , गरियाबंद पुलिस ने इस बार 08 पैकेट गांजा के साथ 03 तस्करों को पकड़ने में सफलता हाशिल की है।मिली जानकारी के अनुसार 18/04/2021 को सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गरियाबंद से लगे उड़ीसा सीमा की ओर से तीन लोग मोटर सायकल से गांजा लेकर गरियाबंद शहर के तरफ आ रहे है
जिसके बाद सिटी कोतवाली प्रभारी वेदमती दरियो ने इसकी जानकारी गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को दी पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा एक टीम बनाकर कर मुखबिर द्वारा बताए अनुसार उक्त मार्ग पर खड़े होकर आने जाने वाली गाड़ियों पर नजर रख रहे थे उसी दरमियान मुखबिर द्वारा बताए गए गाड़ी लाल रंग की ड्रीम होंडा क्रमांक cg 04 kk 4662 में 03 युवक बाइक पर आ रहे थे जिसे रोककर तलाशी ली गई तलाशी के दौरान युवको के पास से 08 पैकेट में टेप में मारा हुआ 08 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत 80,000 हजार रुपये बताया गया। गांजा के साथ गिरफ्तार जनार्दन ध्रुवा, व्यासदेव भट्ट, दिव्याकिशोर प्रधान ये तीनो युवक उड़ीसा के बरगढ़ जिले के बताए गए है गिरफ्तार तीनो युवको पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 126/2021 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
गौरतलब बात है कि जिले में अभी लाकडाउन लगा हुआ है जिसके तहत प्रशासन द्वारा पूरे उड़ीसा सीमा को सील किया गया है जिसके बावजूद उड़ीसा के तस्कर कैसे गरियाबंद जिले में प्रवेश किये और तस्कर द्वारा गांजा कहा ले जा रहे थे इसका पता अभी तक नही चल पाया है। उक्त कार्यवाही में सिटी कोतवाली गरियाबंद थाना प्रभारी वेदमती दरियो, उपनिरीक्षक चंदनसिंह मरकाम, प्रधानआरक्षक डिगेश्वर साहू,कुबेर बंजारे,मनीष चेलकर, मुरारी यादव,डिलोचन रावयादव,डिलोचन रावटे, शिवलाल तिर्की,रविशंकर सोनवानी की महती भूमिका रही ।
गांजा तस्करी का मामला,तीन युवक पकड़ाए
अप्रैल 21, 2021
Tags

